LATEST NEWS

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

  • बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला: बोले—नीतीश कुमार को कर दिया दरकिनार, मोदी जी 'रील और रियलिटी' में फर्क समझें"
  • बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला: बोले—नीतीश कुमार को कर दिया दरकिनार, मोदी

  • Bihar News : बेतिया में निजी अस्पताल में महिला मरीज की हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल
  • Bihar News : बेतिया में निजी अस्पताल में महिला मरीज की हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

  • नवादा के हिसुआ गोलीकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई: दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के घर से अहम दस्तावेज जब्त
  • नवादा के हिसुआ गोलीकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई: दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के घर से

बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला: बोले—नीतीश कुमार को कर दिया दरकिनार, मोदी जी 'रील और रियलिटी' में फर्क समझें"

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ समेत अन्य मामलों को लेकर राज्य और केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार और केन्द्र में जुमलेबाजी करने वाली सरकार चल रही है। इस सरकार को जनता के हालात से कोई मतलब नही है.....

बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला: बोले—न
बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला- फोटो : अभिजीत

Patna : बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में बिगड़ती बाढ़ की स्थिति को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाने के लिए सरकार को तत्काल हर संभव उपाय और पुख्ता इंतजाम करने चाहिए क्योंकि धरातल पर हालात काफी खराब हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार और केंद्र की सरकार इस आपदा का स्थाई समाधान (परमानेंट सॉल्यूशन) निकालने के पक्ष में नहीं है और बिना किसी विज़न के काम कर रही है, जिससे हर साल जनता को त्रासदी झेलनी पड़ती है।


"JDU पूरी तरह बर्बाद, जल्द ही बीजेपी में होगी विलीन" 

Diarch GO

सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पर प्रहार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में पूरी तरह खत्म हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मिलकर मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार को दरकिनार कर दिया है। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं और यह पूरी मंडली मिलकर जदयू का भारतीय जनता पार्टी में विलय कराने की तैयारी में है।


बिजली बिल के मुद्दे पर सरकार को बताया गरीब विरोधी 

राज्य सरकार को 'गरीब विरोधी', 'जनता विरोधी' और 'झूठ बोलने वाली सरकार' करार देते हुए तेजस्वी यादव ने बिजली बिल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 125 यूनिट फ्री बिजली देने के दावों के बावजूद आम लोगों के पास भारी-भरकम बिजली बिल आ रहे हैं। सरकार ने पहले बिजली की दरें बढ़ा दीं और अब बिल भेजकर जनता को ठग रही है। यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजी में व्यस्त है और गरीबों की जेब काट रही है।


NSIT
Nsmch

जीडीपी और अर्थव्यवस्था पर पीएम मोदी पर साधा निशाना 

देश की आर्थिक स्थिति और जीडीपी के आंकड़ों पर बयान देते हुए तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश कई अन्य देशों की तुलना में प्रति व्यक्ति आय के मामले में पीछे छूट गया है। केंद्र सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से हजारों करोड़ रुपये लेकर अर्थव्यवस्था की गुलाबी तस्वीर पेश कर रही है। तेजस्वी ने कहा कि "मोदी जी! रील और रियलिटी (वास्तविकता) में बहुत बड़ा फर्क होता है," जिसे सरकार को स्वीकार करना चाहिए।


राघोपुर जाकर जमीनी हालात का लेंगे जायजा 

अपने भावी कदम की जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव ने बताया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वहां पहुंचकर वे जमीनी स्थिति का निरीक्षण करेंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय अधिकारियों और संबंधित मंत्रियों से बात करके राहत कार्यों का आकलन करेंगे और पूरे मामले को मजबूती से सरकार के समक्ष उठाएंगे।


अभिजीत की रिपोर्ट