LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

नवादा जिले मे रफ्तार के कहर ने एक युवक की जान ले ली। वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका अस्पताल मे इलाज चल रहा है.....

नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
नवादा मे रफ्तार का कहर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

Nawada : जिले के रोह प्रखंड स्थित पावर हाउस के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।


मृतक और घायलों की हुई पहचान 

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मनियोचक गांव निवासी उमेश यादव के पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है। वहीं, दुर्घटना में घायल दो अन्य लोगों की पहचान कसमार गांव निवासी अमरजीत कुमार तथा मनियोचक गांव निवासी मनजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों घायलों का नवादा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Diarch GO

परिजनों में मचा कोहराम और गांव में शोक 

घटना की सूचना जैसे ही मृतक के घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस असमय हुई घटना से मनियोचक गांव सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।


पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव 

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पंचनामा तैयार कर नवादा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पोस्टमार्टम संपन्न होने के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।


NSIT
Nsmch

अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अज्ञात वाहन की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट