LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण
कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत लिट्टियाही स्थित मध्य विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) इन्द्रवीर कुमार ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के दल ने दोनों विद्यालयों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की और शैक्षणिक स्तर के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

उपस्थिति पंजी का मिलान व आधारभूत संरचना की जांच 

मध्य विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने सबसे पहले शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने पंजी में दर्ज आंकड़ों का कक्षाओं में मौजूद बच्चों की वास्तविक उपस्थिति से भौतिक मिलान किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की आधारभूत संरचना, कमरों तथा परिसरों की स्थिति देखी और विद्यालय के सुचारु व बेहतर संचालन के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।

कक्षाओं में पढ़ाया पाठ और परखी शैक्षणिक गुणवत्ता 

निरीक्षण के दौरान डीडीसी सीधे कक्षाओं में पहुंचे और विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर पढ़ाई के स्तर को परखा। उन्होंने विभिन्न विषयों के अलग-अलग अध्यायों से प्रश्न पूछे तथा स्वयं भी किताब पढ़कर बच्चों को पाठ समझाया। ब्लैकबोर्ड पर विषय को स्पष्ट करने के साथ ही उन्होंने कुछ छात्राओं को बोर्ड पर बुलाकर प्रश्नों के उत्तर लिखवाए, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ सके।

विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता सुधारने पर विशेष जोर 

कक्षाओं के भ्रमण के दौरान यह बात सामने आई कि कई बच्चों को प्रश्नों के सही उत्तर ज्ञात थे, लेकिन वे अपनी बात ठीक से अभिव्यक्त नहीं कर पा रहे थे। इस पर उप विकास आयुक्त ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे बच्चों में समझ विकसित करने के साथ-साथ अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने की अभिव्यक्ति क्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने सभी शिक्षकों से वार्ता कर पढ़ाई की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने को कहा।

NSIT
Nsmch

कस्तूरबा विद्यालय में खान-पान और रखरखाव के निर्देश 

इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण में छात्राओं को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। डीडीसी ने निर्धारित मेन्यू के अनुसार छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और रसोईघर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने विद्यालय भवन के आवश्यक रख-रखाव व मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट