LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

स्वच्छता में टॉप, मानवता में फिसड्डी : अनाथालय में 21 बच्चों के साथ प्रताड़ना, मारपीट और नंगी तस्वीरें खिंचते थे कर्मचारी

स्वच्छता में टॉप, मानवता में फिसड्डी : अनाथालय में 21 बच्चों

INDORE : कुछ दिन पहले इंदौर की चर्चा देश के सबसे स्वच्छ शहर के कारण हो रही थी। यहां के लोग स्वच्छता के प्रति कितने जागरूक हैं, यह इससे समझा जा सकता है। इसी इंदौर शहर की चर्चा अब यहां के एक अनाथालय के कारण हो रही है। अवैध रूप से चल रहे इस अनाथालय के 21 बच्चों ने सीडब्लूसी टीम के सामने यहां के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार और यातना का आरोप लगाया है। अनाथालय के बच्चों के इस आरोप के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।

उल्टा लटकाकर करते थे पिटाई

दरअसल, बीते हफ्ते बाल कल्याण समिति यानी सीडब्ल्यूसी की टीम ने इंदौर के अनाथालय का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में बच्चों ने अपने ऊपर किए जा रहे अत्याचार के बारे में खुलकर बात की। बच्चों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनको कर्मचारियों द्वारा उल्टा लटका दिया जाता है, गर्म लोहे से दागा जाता है। उनके कपड़े उतरवाकर फोटो खींचते हैं। बच्चों ने बताया कि उन लोगों को उल्टा लटका कर लाल मिर्च का धुंआ कर दिया जाता है। सांसें अफनाती है।

पुलिस ने कहा कि बच्चों ने अधिकारियों को बताया कि कर्मचारी छोटी-छोटी गलतियों पर उन्हें प्रताड़ित करते थे। यहां महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश के अनाथ बच्चे हैं।

कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

बच्चों के आरोप के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। सीडब्ल्यूसी ने तत्काल पुलिस के हस्तक्षेप को कहा। सीडब्ल्यूसी के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। अनाथालय के पांच कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

NSIT
Nsmch

पुलिस ने कहा कि टीम ने अपनी शिकायत के साथ बच्चों की चोटों की तस्वीरें भी सौंपी हैं। एफआईआर में कहा गया है कि एक चार साल के बच्चे को उसके पैंट में शौच करने के बाद बाथरूम में बंद कर दिया गया और दो-तीन दिनों तक खाना नहीं दिया गया।

बिना पंजीयन के ट्रस्ट द्वारा संचालित

पुलिस ने कहा कि वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित अनाथालय किशोर न्याय अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं था। ट्रस्ट के बेंगलुरु, सूरत, जोधपुर और कोलकाता में भी अनाथालय हैं।

अनाथालय को किया गया सील

इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के तत्काल बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के अलावा अनाथालय को तुरंत सील कर दिया गया है। बच्चों को सरकारी केंद्र पर ट्रांसफर कर दिया गया है।