LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद

Bihar News : मुंगेर में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में दिल्ली से आए तीन संदिग्ध युवकों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस
संदिग्ध गिरफ्तार - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में दिल्ली से पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने बस स्टैंड और सितारिया पेट्रोल पंप के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और रेकी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। पुलिस ने इनके पास से कई मोबाइल फोन, 500-500 रुपये के जाली नोटनुमा कागजात और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने की बात स्वीकार की है। 

दरअसल, मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड और सितारिया पेट्रोल पंप के आसपास कुछ संदिग्ध युवकों के घूमने और लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे तीनों युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया गया । 

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों संदिग्ध दिल्ली के रहने वाले हैं। नाबालिग होने के कारण  एक को निरुद्ध किया गया है। वहीं, मो. तबरेज, उम्र करीब 19 वर्ष और मो. आँद, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से नारजो और वीवो कंपनी के कई मोबाइल फोन, अलग-अलग आईएमईआई नंबर वाले डिवाइस और 500-500 रुपये के मुड़े हुए जाली नोटनुमा कागजात बरामद किए हैं। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली से मुंगेर आकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को निरुद्ध कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने मुंगेर में अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इनके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट