LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

Bihar News : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग के विवाद को लेकर दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है।

Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर ज
रैंगिंग को लेकर बवाल - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग के विवाद को लेकर दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र आपस में भिड़ते और एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाते साफ नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बन गया है और भारी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद देर रात कॉलेज के दो छात्रों के बीच शुरू हुआ था, जो अगले दिन सुबह और दोपहर तक बढ़ते-बढ़ते उग्र झड़प में बदल गया। आरोप है कि सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की गई थी, जिसके विरोध में छात्रों का दूसरा गुट खुलकर सामने आ गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच कॉलेज कैंपस में ही खूनी संघर्ष जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और जमकर मारपीट हुई।

मारपीट की इस घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्र कैंपस में ही धरने पर बैठ गए हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका मुख्य आरोप है कि कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, जिसके कारण लगातार रैगिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं और छात्रों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के छात्रों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। हालांकि, स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है और छात्र संगठनों व विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। छात्र रैगिंग में शामिल सीनियर छात्रों पर सख्त कार्रवाई करने और कैंपस में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट