LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

Bihar Crime : नगर परिषद बरबीघा क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पास शनिवार की दोपहर एक दुकानदार से बाइक सवार उच्चके दिनदहाड़े दो लाख छीन कर फरार हो गए....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घु
बरबीघा में लूट - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : नगर परिषद बरबीघा क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पास शनिवार की दोपहर एक दुकानदार से बाइक सवार उचक्के दिनदहाड़े दो लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। यह दुस्साहसिक घटना 'राजलक्ष्मी वस्त्रालय' के अंदर घटित हुई। व्यस्त बाजार में हुई इस बड़ी वारदात से आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में भारी दहशत और आक्रोश व्याप्त है। अपराधियों ने इस घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है, जिससे व्यापारियों में खुद को असुरक्षित महसूस करने की भावना घर कर गई है।

पीड़ित दुकान मालिक विनय कुमार ने बताया कि उनके वस्त्रालय के स्टाफ राजेश कुमार (जो दयालीबीघा गांव के निवासी हैं) पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 2 लाख रुपये निकालकर दुकान पर लाए थे। राजेश कुमार ने पाई-पाई जोड़कर अपने घर के निर्माण के लिए यह राशि इकट्ठा की थी। 100-100 रुपये के नोटों की गड्डी होने के कारण उन्होंने रुपये एक गमछे में बांध रखे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो बदमाश बैंक से ही राजेश कुमार का पीछा करते हुए दुकान तक पहुंचे थे।

वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने पूरी प्लानिंग की थी। लूट के दौरान एक बदमाश बाइक चालू करके दुकान से थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा, जबकि दूसरा बदमाश ग्राहक बनकर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। विनय कुमार ने बताया कि उस समय स्टाफ राजेश कुमार ऊपर रैक से साड़ी उतार रहा था। इसी दौरान बदमाश अंदर घुसा और कपड़ा देखने के बहाने दुकान के काफी अंदर चला गया, जहां रुपये रखे हुए थे। बुजुर्ग दुकानदार विनय कुमार जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश गमछे में बंधा रुपयों का बंडल उठाकर उन्हें धक्का देते हुए वहां से भाग निकला।

आश्चर्य की बात यह है कि घटना के वक्त दुकान में कुछ ग्राहक भी मौजूद थे, लेकिन वारदात इतनी तेजी से हुई कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आराम से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष की ओर से बरबीघा थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लिखित आवेदन दे दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दुस्साहसिक घटना के बाद बरबीघा के व्यापारी वर्ग में गहरा रोष और भय का माहौल है। दिनदहाड़े बैंक से पीछा कर इस तरह की वारदात को अंजाम दिए जाने से स्थानीय पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

NSIT
Nsmch

उमेश की रिपोर्ट