LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Bihar News : सराय जिले में 24 वर्षीय फाइनेंस कर्मी अमृत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है......पढ़िए आगे

Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की
फाइनेंसकर्मी की मौत - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले में 24 वर्षीय एक फाइनेंस कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के साथ किराए के मकान में रह रही एक युवती से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर वार्ड नंबर 3 निवासी अमृत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमृत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और इन दिनों रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड नंबर 16 में एक किराए के मकान में रह रहा था।

परिजनों के अनुसार, अमृत कुमार से उनकी आखिरी बातचीत रात करीब 9 बजे हुई थी। बातचीत के दौरान सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। लेकिन अगली सुबह परिजनों को अमृत की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत को लेकर परिजन कई सवाल खड़े कर रहे हैं और हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामले में एक अहम बात यह भी सामने आई है कि अमृत उसी किराए के मकान के एक कमरे में अर्चना कुमारी नाम की युवती के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों लिव-इन रिलेशन में थे। अमृत की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती को पूछताछ के लिए थाने ले जाकर उससे जानकारी जुटाई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अमृत कुमार की मौत आत्महत्या के कारण हुई है या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है। परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों, मृतक और युवती के संबंधों तथा मौत से पहले हुई गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रात करीब 9 बजे परिजनों से सामान्य बातचीत करने वाले अमृत के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि अगली सुबह उसकी मौत की खबर सामने आ गई? क्या यह आत्महत्या का मामला है या फिर मौत के पीछे कोई गहरी साजिश छिपी हुई है? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और अन्य साक्ष्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। इधर, परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल 24 वर्षीय फाइनेंस कर्मी अमृत कुमार की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है, हत्या है या फिर इस रहस्यमयी मौत के पीछे कोई दूसरी कहानी छिपी है।

NSIT
Nsmch

अजय शास्त्री की रिपोर्ट