LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

कोटा में छात्रों के सुसाइड का सिलसिला जारी, अब भागलपुर के छात्र ने दी जान, हॉस्टल में रहकर करता था इंजीनियरिंग की तैयारी

कोटा में छात्रों के सुसाइड का सिलसिला जारी, अब भागलपुर के छा

BHAGALPUR : पिछले डेढ़ साल में राजस्थान के कोटा की पहचान शिक्षा के केंद्र से बदलकर सुसाइड हब के रूप में हो चुकी है। जहां हर 10 दिन के अंतराल पर किसी न किसी छात्र द्वारा  आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही है। एक बार फिर यहां एक छात्र ने जान दे दी है। इस बार मामला बिहार के भागलपुर से जुड़ा है। जहां रहनेवाले छात्र अभिषेक का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है। बताया गया कि वह एक साल पहले ही कोटा आया और यहां जेईई की तैयारी कर रहा था। 

जानकारी के अनुसार उसकी लाश पीजी के उस कमरे से बरामद होने की खबर सामने आ रही है, जिस कमरे में वो किराये पर रहता था. एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आ रही है। एसएचओ सतीश चंद्र के अनुसार छात्र के कमरे से जहरीले पदार्थ की बोतल और सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है, 'सॉरी पापा, मैं JEE नहीं कर सकता। मुझे आपसे बोलने की हिम्मत नहीं, आई क्विट।'पुलिस ने बताया कि कुमार अपनी 2 परीक्षाओं के लिए भी अनुपस्थित थे, जो 29 जनवरी और 19 फरवरी को उनके कोचिंग सेंटर में हुई थी।बताया जा रहा है कि वह पिछली परीक्षा में फेल हो गया था। 

विज्ञान नगर थाना अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि छात्र बिहार के भागलपुर जिले का निवासी है, जिसकी उम्र 16 साल है. वह विज्ञान नगर में तिरुपति होटल के नजदीक एक पीजी में रह रहा था. वह बीते 15 दिनों से ही यहां पर आकर रहने लगा था. इसके पहले वह दूसरे पीजी में रहता था. वह एक साल पहले कोटा आकर निजी कोचिंग से जेईई मेन व एडवांस की तैयारी कर रहा था. पीजी संचालक ने सूचना दी थी कि छात्र ने आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे. वहां छात्र मृत अवस्था में मिला था

कोटा में गुरुवार को भागलपुर निवासी छात्र अभिषेक की मौत मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. मिल रही जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजन को इस घटना की सूचना दे दी गयी है।

NSIT
Nsmch