LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

PURNEA IG : अररिया पहुंचे पूर्णिया आईजी शिवदीप लांडे ने नशे के कारोबार पर जताई चिंता, कहा एक जेनरेशन को खत्म करने की हो रही साजिश

PURNEA IG : अररिया पहुंचे पूर्णिया आईजी शिवदीप लांडे ने नशे

ARARIA : पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप लांडे आज अररिया पहुंचे। जहाँ जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस वक्त सबसे ज्यादा युवक ड्रग्स के नशे की गिरफ्त में हो रहे हैं। इससे एक जेनरेशन को खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस जैसे धंधे के छोटे-मोटे काम करने वाले को गिरफ्तार कर कुछ नहीं होगा। इसके सरगना को पकड़ने की जरूरत है। तब जाकर इसमें कुछ अंकुश लग सकेगा। उन्होंने कहा कि अररिया जिला में मैंने काफी समय एसपी के रूप में काम किया है। यहां की स्थिति से पूरी तरह से वाकिफ हूं। यहां उस समय जमीन के विवाद जैसे मामले काफी फैले हुए थे। जिस पर मैंने अंकुश लगाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि अभी सबसे ज्यादा जरूरत नशे के कारोबारी पर अंकुश लगाने की है। इसके लिए मैंने यहां के एसपी सहित पुलिस पदाधिकारी को कई निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं चार जिले को देखता हूं लेकिन मैंने सारे एसपी को निर्देश दे रखा है कि मैं एक अभिभावक के रूप में आपके साथ हर समय उपस्थित रहूंगा और जैसी भी सहयोग चाहिए मैं उसे मुहैया कराऊंगा। 

Diarch GO

इसके उपरांत आईजी शिवदीप लांडे पुलिस लाइन के निर्माणाधीन स्थल पर हाड़ियाबाडा पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस लाइन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 53 करोड़ की लागत से यह पुलिस लाइन बन रहा है। जहां पुलिस परिवार को रहने का पूरा इंतजाम होगा। यहां सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी। इस निर्माण कार्य को जल्दी पूरा कर लिया जाएगा ताकि अररिया पुलिस लाइन यहां शिफ्ट हो सके। 

उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह हैप्पी मोमेंट है कि पुलिस लाइन बन रहा है। हम लोग सोसायटी के लिए काम तो करते हैं। लेकिन अपने लिए कुछ काम नहीं हो पाता है। लेकिन यह एक बड़ा काम हो रहा है। ये जल्द ही पूरा हो जायेगा।

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट