LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

चार-पांच नहीं, दुनिया की 38 भाषाओं में रिलीज होगी साउथ की यह फिल्म, मेकर्स ने कर ली है बड़ी तैयारी

चार-पांच नहीं, दुनिया की 38 भाषाओं में रिलीज होगी साउथ की यह

DESK : पिछले कुछ सालों में भारतीय फिल्मों को चार-पांच भाषाओं में रिलीज करने का चलन तेजी से बढ़ा है। फिर चाहे साउथ कि फिल्में हो या हिन्दी फिल्में। अब साउथ के बड़े अभिनेताओं में शामिल सूर्या इन सबसे एक कदम आगे निकल गए हैं। जो फिलहाल अपनी आनेवाली फिल्म 'कंगुवा' लगातार चर्चा में हैं। जिसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

जहां बाकी फिल्में पांच छह भाषाओं में रिलीज होती है। वहीं 'कांगुवा' के मेकर्स इतिहास रचने के लिए तैयार है क्योंकि यह फिल्म दुनिया भर में 38 भाषाओं में 3डी और आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज की जाएगी। कांगुवा भारत की पहली फिल्म होगी, जो एक साथ इतनी भाषाओं में प्रदर्शित होगी।

प्रोड्यूसर, ज्ञानवेलराजा के ने बताया कि वे 'कंगुवा' के मार्केटिंग और रिलीज के मामले में उन क्षेत्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जहां तमिल सिनेमा अभी तक नहीं पहुंच पाया है। इसके अलावा, 'कंगुवा' के साथ, तमिल सिनेमा बॉक्स ऑफिस नबंर्स और ऑडियंस तक पहुंचने में नए दरवाजे खोलने वाला है।

शानदार विजुअल्स का दावा

'कंगुवा' की दुनिया असली और कड़ी होगी और दर्शकों को एक नया विजुअल अनुभव कराएगी। मानवीय भावनाएं, दमदार प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म का मूल होंगे।

NSIT
Nsmch

कंगुवा' की कास्ट

'कंगुवा' शिव द्वारा निर्देशित हैं और इसमें सूर्या और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और 'रॉकस्टार' देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक स्कोर है। फिल्म की बाकी दूसरी स्टार कास्ट का खुलासा आने वाले समय में किया जाएगा। मेकर्स 'कंगुवा' को 2024 की गर्मियों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।