LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

जाको राखे साइयां मार सके न कोय, मालगाड़ी के नीचे आया अबोध बच्चा , इंजन-बोगियां गुजरीं, नहीं लगी खरोंच, बच गई जान

जाको राखे साइयां मार सके न कोय, मालगाड़ी के नीचे आया अबोध बच

सीकर जिले के फतेहपुर में रविवार की सुबह एक बच्चा अचानक ट्रेन के नीचे आ गया. बच्चे के ऊपर से ट्रेन का इंजन और कई बोगियां गुजर गईं, लेकिन बच्चे को खरोंच तक नहीं आई.एक लापरवाही भरी घटना में चमत्कार देखने को मिला. यहां एक माँ की लापरवाही बच्चे के लिए जानलेवा बन सकती थी, लेकिन कहते हैं न कि  ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’, यहां भी किस्मत ने बच्चे के लिए इसी कहावत को चरितार्थ किया.

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में रविवार की सुबह खानाबदोश परिवार की एक महिला अपने दो साल के बेटे को लेकर रेलवे स्टेशन के पास शौच के लिए गई थी. इस दौरान उसने बच्चे को रेलवे ट्रैक पर बिठा दिया और खुद झाड़ियों के पीछे चली गई. उसी समय वहां से एक मालगाड़ी आ गई. ट्रेन की आहट से बेखबर बच्चा पटरियों के बीच में गिर गया।

हवा के झोंके से बच्चा सीधे दो पटरियों के बीच में गिर गया. पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई. हादसे के बाद बच्चे को मामूली चोटें आईं लेकिन गंभीर रूप से वह घायल नहीं हुआ. घटना के बाद घबराई हुई मां मौके से बच्चे को लेकर भाग गई.

वहीं वहां मौजूद लोगों का कहना है कि हमने एक कहावत  सुना है जाको राखे साईंयां ,, मार सके न कोय ,, जो आज देखने को मिला. 

NSIT
Nsmch