LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

जमुई तिहरे अपहरण कांड में नाटकीय मोड़, बिना फिरौती लिए तीनों की सकुशल घर वापसी, किडनैपरों ने खुद फोन कर बताया लोकेशन

जमुई तिहरे अपहरण कांड में नाटकीय मोड़, बिना फिरौती लिए तीनों

JAMUI : बीते बृहस्पतिवार को जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लडूंबा चौक के समीप से तीन लोगों के अपहरण की सूचना जमुई पुलिस को मिली थी। इस अपहरण कांड की सूचना से पूरा बिहार कांप उठा। यहां तक कि मुंगेर रेंज के डीआईजी संजय कुमार और जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन कल खुद लक्ष्मीपुर थाने में कैंप किए हुए थे। जमुई पुलिस इस अपहरण कांड को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन कही कोई सुराग नहीं मिल रहा था। कल अचानक देर शाम तीनों अपहृत युवको को छोड़ने की खबर हवा में तैरने लगी लेकिन इसकी पुष्टि कोई नही कर रहा था। तभी अचानक आज तड़के  रात्रि करीब 2 बजे संजय साह (अपहृत युवकों के रिश्तेदार) की फोन की घंटी बजती है और कहा जाता है आपके लोगों को छोड़ दिया गया है आकर ले जाइए।

पहले दस लाख,  फिर पांच लाख और अब बिना पैसे लिए छोड़ दिया

 परिजन आनन फानन में बताएं गए लोकेशन पर गए और तीनों की सकुशल वापसी कर घर लौट आए। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किस दवाब में बिना फिरौती की रकम लिए तीनों अपहृत युवकों को छोड़ दिया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार अपहरणकर्ता ने 10 लाख का डिमांड किया था जिसे कल घटा कर 5 लाख कर दिया गया था और आज तीनों को बिना फिरौती लिए छोड़ दिया गया। यह बड़ा सवाल खड़ा करता है ? हालाकि इस मामले को लेकर जमुई पुलिस द्वारा तीनो की घर वापसी की पुष्टि की गई है लेकिन अपहरणकर्ता को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। 

फर्जी अपहरण की चर्चा तेज

जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि इस कांड का जमुई पुलिस पर्दाफाश करेगी और सभी दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल जमुई जिले में फेक अपहरण की कहानी हवा में तैर रही है और कहा जा रहा है ये कैसा अपहरण जमुई में हो रहा है जिसमे बिना पैसे लिए ही लोगों को छोड़ दिया जा रहा है। 

आपको बता दे इस घटना को मिलाकर सिर्फ लक्ष्मीपुर थाने में यह दूसरी घटना है। इस मामले में एक कहावत फिट बैठती है "खाया पिया कुछ नही ग्लास तोड़ा बारह आने का"। हालाकि इस मामले में अभी पुलिसिया जांच चल रही है और आगे देखिए इस कांड क्या नया मोड़ आता है।

NSIT
Nsmch

REPORTED BY SUMIT SINGH