LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

सुबह सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा, त्रिनेत्र गणेश मंदिर जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मचा चित्कार

सुबह सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा, त्रिनेत्र गणेश मंदिर जा रहे ए

DESK: सड़क दुर्घटना में अक्सर कई लोगों की जान चली जा रही है। एक बार फिर राजस्थान में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार राजस्थान में सीकर से त्रिनेत्र गणेश मंदिर जा रहा था। इसी दौरान पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। घटना रविवार सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। वहीं दो मासूम बच्चे इस घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। 

मिली जानकारी अनुसार राजस्थान के सवाई माधोपुर के बौंली थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे पर बनास पुलिया के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है।  बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो मासूम बच्चे दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। सभी मृतक एक ही परिवार के थे  और सीकर से रणथंभौर गणेश जी के दर्शन हेतु जा रहे थे। 

Diarch GO

वहीं सूचना के बाद बौली थाना पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है। पुलिस के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब सात बजे का है। उस समय एक परिवार को लोग कार में सवार होकर रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन करने जा रहे थे। उसी दौरान बौंली थाना इलाके में बनास पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार इस परिवार के दो बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के शिकार हुए लोग सीकर जिले के बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों और मृतकों को तत्काल एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल पहुंचाई। जहां डॉक्टर्स ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

NSIT
Nsmch