LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

Homemade Dhoop : पूजा के फूलों का बनाएं घर पर धूप, महक उठेगा पूरा घर, ऐसे करें तैयार

हर दिन पूजा में चढ़ाए जाने वाले फूलों को कूड़े में फेंकना न केवल अशुभ होता है बल्कि प्रदूषण भी बढ़ाता है। इन फूलों से अगरबत्ती या हवन सामग्री बनाकर आप घर में खुशबू, सकारात्मक वाइब्स और ऊर्जा ला सकते हैं।

dhoop

Homemade Dhoop : भगवान की पूजा में फूल जरूर चढ़ाए जाते हैं और हर दिन चढ़ाए गए फूलों को कूड़े में फेंकना अशुभ माना जाता है. ऐसे में पूजा में चढ़ाए गए फूलों का क्या करें ये सवाल हर किसी को परेशान करता है. इस उपाय से फूलों को कूड़े में फेंकना भी नहीं पड़ेगा और घर पर बनी धूप जलाने से पूरा घर महक उठेगा. आइए जानते हैं पूजा के फूलों से घर पर बनी धूप कैसे तैयार करें 

पूजा के फूलों से घर पर बनी धूप ऐसे तैयार करें (Homemade Dhoop from used Flowers) :

पूजा के दौरान भगवान को चढ़ाए गए फूलों को इकट्ठा करके उन्हें धूप में अच्छे से सुखा लें. फूल पूरी तरह सूख जाने पर उसमें बाजार में मिलने वाली धूपबत्ती, सरसों के दाने और कपूर डालकर मिक्सी में पीस लें। फूलों के पाउडर में तीन से चार चम्मच घी डालें और अपना मनपसंद सुगंधित तेल डालें। इस मिश्रण को मनचाहा आकार दें और धूप में सुखा लें। आपकी घर में बनी धूपबत्ती तैयार है। इसे जब चाहें घर में जलाएं। इससे पूरे घर में अच्छी खुशबू के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी फैलेगी।

हवन के लिए कटोरी बनाएं :

आप पूजा में इस्तेमाल किए गए फूलों से हवन के लिए कटोरी बना सकते हैं। इन्हें जलाने से पूरे घर में खुशबू फैलेगी। सबसे पहले पूजा के बाद फूलों को उनके डंठलों से अलग कर लें और उन्हें धूप में अच्छे से सुखा लें। सूखे फूलों को एक बर्तन में निकाल लें। हवन सामग्री में संतरे के सूखे छिलके, कपूर, थोड़ा लोबान और लौंग और दालचीनी मिलाएं। इस मिश्रण में तीन से चार चम्मच घी और शहद मिलाएं। सभी चीजों को दरदरा पीस लें। पिसे हुए मिश्रण को मनचाहा आकार दें और सूखने के लिए रख दें। जब यह सूखकर सख्त हो जाए तो इसे स्टोर कर लें। आप इसका इस्तेमाल पूजा के दौरान हवन के लिए कर सकते हैं।