LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

Bihar weather: बिहार के 12 जिलों में तेज हवा के साथ होगी मूसलाधार बारिश,इन जिले के लोगों को सावधान रहने की चेतावनी

Bihar weather: बिहार के 12 जिलों में तेज हवा के साथ होगी मूस

Bihar weather: बिहार में चक्रवाती हवा और लौटते मॉनसून से झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना होने के साथ गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है.  मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से कहा गया है कि आज यानी 28 सितंबर 2024 को बिहार में मॉनसून काफी सक्रिय रहेगा. आज  कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

 कटिहार,भागलपुर, छपरा,सुपौल इन क्षेत्रों में बाढ़ से लोग त्रसित रहेगे. इन क्षेत्रों में नदियां उपान पर हैं. लोगों के घरों में पानी घुस गया है. लोग किसी तरह जीवनयापन कर रहे हैं. नेपाल अपने बराज से पानी छोड़ रहा है. बारिश और पानी से नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. बिहार के 12 जिलों में बाढ़ के हालात हैं.बक्सर, वैशाली, भागलपुर,कटिहार, सुपौल, छपरा के लोगों के लिे भारी पड़ सकते हैं. 

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अलर्ट में बताया गया है कि बिहार के कुछ जिलों में बारिश के साथ तेज हवा बहेगी. हवा की गति  30-40 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. पटना में तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश का अनुमान है.दिनभर बादल की आवाजाही लगी रहेगी. 

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बिहार पर मॉनसून मेहरबान रहेगा. किसानों के चेहरों पर खुशी देखी जा सकती है. ये बारिश फसल के लिए अमृत माना जा रहा है. 

NSIT
Nsmch

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अलर्ट में बताया गया है कि बिहार बारिश की संभावना बनी रहेगी. हालांकि, 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. 

बिहार में आज अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

भविष्यवाणी

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है.विभाग ने कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर,नवगछिया,सुपौल के लोगों को सावधान रहने को कहा है.