LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

गले में रुद्राक्ष, माथे पर तिलक, देखिए बाहुबली प्रभास का रुद्र अवतार, Kannappa फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट, इंटरनेट पर लगी आग

प्रभास का रुद्र अवतार कन्नप्पा फिल्म में फैंस को प्रभावित कर रहा है। अक्षय कुमार के बाद अब प्रभास का फर्स्ट लुक सामने आया है, जो 25 अप्रैल को रिलीज होगी।

गले में रुद्राक्ष, माथे पर तिलक, देखिए बाहुबली प्रभास का रुद
प्रभास का रुद्र अवतार- फोटो : social media

Prabhas kanappa first look: प्रभास अपनी आगामी फिल्म कन्नप्पा में एक बार फिर से अपने फैंस को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में प्रभास ने फिल्म से अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वो भगवान शिव के रुद्र अवतार में दिखाई दे रहे हैं। प्रभास के इस दमदार लुक ने उनके फैंस को काफी उत्साहित किया है।

प्रभास का रुद्र अवतार

प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि"ॐ दिव्य संरक्षक ‘रुद्र’ॐ. ‘रुद्र’ के रूप में अपने लुक का अनावरण। कन्नप्पा में अडिग रक्षक के रूप में शक्ति और ज्ञान का अवतार। यह फिल्म भक्ति, त्याग और प्रेम की एक कालातीत यात्रा है।"प्रभास के इस पोस्टर में उन्हें लंबे बालों, माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहने देखा जा सकता है। फैंस ने इस लुक की तारीफों की झड़ी लगा दी है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "रेबल स्टार!" तो वहीं दूसरे ने कहा, "इंडियन सिनेमा का असली स्टार!"

अक्षय कुमार का शिव अवतार

इससे पहले, फिल्म कन्नप्पा से अक्षय कुमार का भी शिव अवतार में लुक सामने आया था। अक्षय ने अपने लुक में त्रिशूल और डमरू पकड़ा हुआ था, माथे पर भस्म और गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी। अक्षय के इस लुक को भी दर्शकों ने खूब सराहा।

NSIT
Nsmch

अक्षय कुमार का तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू

कन्नप्पा फिल्म से अक्षय कुमार तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। अक्षय और प्रभास के अलावा इस फिल्म में काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। अक्षय और प्रभास के लुक्स ने दर्शकों में उत्साह पैदा कर दिया है, और अब सभी को काजल के लुक का बेसब्री से इंतजार है।

कन्नप्पा फिल्म की कहानी

यह फिल्म भगवान शिव के परम भक्त कन्नप्पा पर आधारित है, जिनकी भक्ति और त्याग की कथा भारतीय पौराणिक कथाओं में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। फिल्म में विष्णु मांचू भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस पौराणिक फिल्म को मुकेश कुमार सिंह और मोहन बाबू द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। कन्नप्पा 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और दर्शक इस महाकाव्य कथा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।