LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

Katrina Kaif ने शरीर पर इस जगह बनाया अपने पति Vicky Kaushal के नाम का टैटू, हर कोई घूर-घूरकर देखता रहा

Katrina Kaif का हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कैटरीना के हाथ पर बने खास टैटू ने सभी का ध्यान खींच रहा है

Katrina Kaif

Katrina Kaif बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक कैटरीना कैफ और विकी कौशल अक्सर अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैटरीना के हाथ पर बना एक खास टैटू सबका ध्यान खींच रहा है।


कैटरीना ने विकी के नाम का बनवाया टैटू?

विकी कौशल और कैटरीना कैफ हाल ही में अपने एक करीबी दोस्त की शादी में शामिल हुए थे। इस दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में कैटरीना के हाथ की बाजू पर विकी कौशल के नाम का पहला अक्षर लिखा हुआ नजर आया। हालांकि, यह कोई स्थायी टैटू नहीं है, बल्कि मेहंदी का डिजाइन है। शादी के फंक्शन में कैटरीना ने हल्दी की रस्म के दौरान अपने दाहिने हाथ की बाजू पर मेहंदी से विकी के नाम का पहला अक्षर बनवाया था।

फैंस ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया

इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कुछ लोग इसे टैटू मान बैठे तो कुछ ने इस कपल के प्यार को सराहा। कैटरीना और विकी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और यह वायरल वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

'छावा' की शानदार सफलता

वहीं, विकी कौशल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'छावा' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विकी कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे विकी कौशल के करियर में एक और बड़ी हिट फिल्म जुड़ गई है।

NSIT
Nsmch

कैटरीना-विकी का रिश्ता

कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। तब से ही यह जोड़ी अपने खास अंदाज और रोमांटिक बॉन्डिंग के कारण चर्चा में बनी रहती है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते हुए देखा जाता है, जिससे इनके फैंस काफी खुश रहते हैं। फिलहाल, कैटरीना का ये वायरल वीडियो और विकी की 'छावा' की सफलता दोनों ही सुर्खियों में छाए हुए हैं।