Anil Kapoor Mother Died: अनिल कपूर पर टूटा दुख का पहाड़! हो गई इस खास शख्स की मौत, परिवार में दौड़ी शोक की लहर

2 मई 2025 को अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बॉलीवुड इंडस्ट्री और कपूर परिवार में शोक की लहर है।

Nirmal Kapoor
Nirmal Kapoor- फोटो : social media

Anil Kapoor Mother Died: बॉलीवुड के प्रतिष्ठित कपूर परिवार की स्तंभ, निर्मल कपूर, अब हमारे बीच नहीं रहीं। 2 मई 2025 को उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ महीनों से वे स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

निर्मल कपूर के निधन से अनिल कपूर, संजय कपूर, बोनी कपूर सहित पूरा परिवार गहरे शोक में है। यह खबर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर लेकर आई है, क्योंकि निर्मल कपूर न केवल एक मां, बल्कि कपूर खानदान की मूल आधारशिला थीं।

Diarch GO

परिवार का मूल स्तंभ थीं निर्मल कपूर

1955 में बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता सुरिंदर कपूर से विवाह कर उन्होंने एक ऐसे फिल्मी परिवार की नींव रखी, जिसने आगे चलकर इंडस्ट्री में अपना गहरा प्रभाव छोड़ा।उनके चार बच्चे हैं बोनी कपूर ,अनिल कपूर,संजय कपूर रीना कपूर मरवाह। उनके पोते-पोतियों अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर और कई अन्य युवा चेहरे, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है।निर्मल कपूर सभी बच्चों और पोते-पोतियों से गहरा लगाव रखती थीं और परिवार के हर खास मौके पर उपस्थित रहती थीं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं निर्मल कपूर

हाल ही में सितंबर 2024 में निर्मल कपूर ने अपना 90वां जन्मदिन परिवार के साथ धूमधाम से मनाया था।वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थीं और उन्होंने उस समय अपनी कुछ पारिवारिक तस्वीरें भी साझा की थीं।उनकी मुस्कान और गरिमा हर पीढ़ी के लोगों को प्रभावित करती थी।

NSIT
Nsmch

सुरिंदर कपूर की विरासत और निर्मल कपूर की भूमिका

निर्मल कपूर के जीवनसाथी सुरिंदर कपूर ने ‘पोंगा पंडित, लोफर, मिलेंगे मिलेंगे’ जैसी कई उल्लेखनीय फिल्में प्रोड्यूस की थीं।2011 में सुरिंदर कपूर के निधन के बाद, निर्मल कपूर परिवार की रीढ़ बनकर खड़ी रहीं।उनके संयम, संस्कार और प्रेरणा ने कपूर परिवार को एकजुट रखा और हर संकट में हौसला दिया।

अनिल कपूर से लेकर अर्जुन कपूर तक सबने दी श्रद्धांजलि

निर्मल कपूर के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड से श्रद्धांजलि संदेश आने लगे हैं। अनिल कपूर, जो अपनी मां के बेहद करीब थे। उन्होंने कहा कि मां हमारे जीवन की प्रेरणा थीं। उनके बिना जीवन अधूरा लगेगा। उन्होंने हमें सहनशीलता, प्रेम और परिवार का महत्व सिखाया। बोनी कपूर और संजय कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर मां को याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किए।