LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Shefali jariwala death: पारस छाबड़ा ने पॉडकास्ट में ही कर दी शेफाली जरीवाला की मौत की भविष्यवाणी! देखें वायरल वीडियो

Shefali jariwala death: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया। निधन के बाद पारस छाबड़ा के एक पुराने पॉडकास्ट वीडियो में की गई भविष्यवाणी वायरल हो रही है, जिसमें उनकी अचानक मौत की बात कही गई थी।

Shefali jariwala death:
शेफाली जरीवाला को लेकर पारस छाबड़ा की भविष्यवाणी- फोटो : social media

Shefali jariwala death: 'कांटा लगा' फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया। मात्र 42 वर्ष की उम्र में उनकी मौत ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है। परिजनों के मुताबिक, वह पूरी तरह स्वस्थ थीं और कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। ऐसे में उनकी अचानक मौत पर हर कोई स्तब्ध है।

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में की गई 'भविष्यवाणी' वायरल

इस दुखद खबर के बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीवी एक्टर पारस छाबड़ा, शेफाली से बातचीत के दौरान उनकी 'अचानक मौत' की संभावना का जिक्र करते नजर आ रहे हैं।यह वीडियो कुछ महीने पहले रिकॉर्ड हुआ था जब शेफाली पारस के पॉडकास्ट शो में गेस्ट थीं। दोनों ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बातचीत की और पारस ने मजाक या इशारों में कहा कि उन्होंने शेफाली की कुंडली में अचानक मौत का योग देखा। अब जब ये बात हकीकत में बदल गई, तो सोशल मीडिया पर लोग इसे भविष्यवाणी, संयोग या कुछ लोग अंधविश्वास तक मानने लगे हैं।

Diarch GO

फैन्स और सेलेब्रिटीज की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होते ही ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लोग आश्चर्य जता रहे हैं कि पारस की बात इतनी सटीक कैसे हो सकती है। कुछ इसे 'मनोगत' या 'ज्योतिषीय ज्ञान' से जोड़ रहे हैं। वहीं कुछ इसे कोरी अटकल और coincidence मान रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे जैसे कि हिना खान, अर्जुन बिजलानी, रश्मि देसाई आदि ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और इस वीडियो पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी हैं।

कौन थीं शेफाली जरीवाला?

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो से की थी।वे 'बिग बॉस 13' में भी नज़र आई थीं और उनकी पारस छाबड़ा के साथ दोस्ती उस सीजन में खूब चर्चा में रही थी।उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की थी और एक सशक्त महिला की छवि के लिए जानी जाती थीं।

NSIT
Nsmch