LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

OMG! भारत के इन शहरों के नाम राक्षसों से जुड़े हैं, जानकर चौंक जाएंगे आप

क्या आपने कभी सोचा है कि जिन शहरों में आप घूमते हैं, उनके नाम किसी राक्षस से जुड़े हो सकते हैं? सुनने में अजीब है, पर सच है...

OMG! भारत के इन शहरों के नाम राक्षसों से जुड़े हैं, जानकर चौ

Shocking Cities names : हमारे देश में आमतौर पर कई शहरों के नाम भगवान, देवी-देवताओं, पीर-फकीर, राजा महाराजा और नवाबों के नाम पर रखे जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ शहरों के नाम राक्षसों के नाम पर भी हैं। यह पढ़कर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन यह सच है कि भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक कई ऐसे शहर हैं, जिनका नाम किसी न किसी राक्षस के नाम पर है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन शहरों के नाम राक्षसों के नाम पर हैं।

मैसूर : दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में मैसूर नाम का एक बहुत ही लोकप्रिय शहर है। यह राक्षस महिषासुर के नाम से जुड़ा हुआ है। मैसूर को महिषासुर की नगरी के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि महिषासुर के काल में इस शहर को महिषा-उरु कहा जाता था। जिसके बाद इसे महिषुरु और अंत में कन्नड़ भाषा में मैसूर के नाम से जाना जाने लगा।

गया : गया बिहार राज्य का एक प्रसिद्ध शहर है। इस शहर का धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही रूपों में महत्व है। माना जाता है कि गया का नाम गयासुर नामक राक्षस के नाम पर पड़ा है। दरअसल, एक धार्मिक कथा प्रचलित है कि गयासुर को भगवान ब्रह्मा का वरदान प्राप्त था, जिसके कारण वह देवी-देवताओं से भी अधिक पवित्र हो गया था। ऐसे में जो भी उसे देखता और छूता, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते, जिसके कारण बड़ी संख्या में राक्षस स्वर्ग पहुंचने लगे। इससे परेशान होकर भगवान विष्णु ने यज्ञ के माध्यम से ब्रह्मा जी से गयासुर का शरीर मांगा। 

जालंधर : जालंधर पंजाब राज्य का एक लोकप्रिय शहर है। यह चमड़ा उद्योग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। माना जाता है कि इस शहर का नाम पलांबासुर राक्षस के नाम पर पड़ा है। पहले इसे पलंबरपुर के नाम से जाना जाता था। लेकिन समय के साथ इसका नाम बदलता रहा और अंत में यह पलवल हो गया। 

NSIT
Nsmch

तिरुचिरापल्ली : तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु राज्य का एक लोकप्रिय शहर है। ऐसा माना जाता है कि इस शहर का नाम त्रिसारन नामक राक्षस के नाम पर पड़ा है। समय के साथ इस शहर का नाम बदलता रहा। पहले इसका नाम थिरिसिक्करापुरम, फिर थिरिसिपुरम और अंत में तिरुचिरापल्ली हो गया