LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: 6 नकाबपोश, फायरिंग और निशाना आभूषण दुकान, सीवान में 6 दिनों बाद फिर बड़ी लूट, दिनदहाड़े 15 मिनट में 20 लाख उड़ाए

Bihar News:

Bihar News: 6 नकाबपोश, फायरिंग और निशाना आभूषण दुकान, सीवान

Bihar News: बिहार में अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की तमाम दावें फेल होते नजर आ रहे हैं। पुलिस को बेखौफ अपराधी लगातार चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला एक बार फिर सीवान से सामने आया है। आपको याद होगा की 27 नबंवर को सीवान के रघुनाथपुर में 6 नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाडे़ उत्पात मचाया था। नकाबपोश बदमाश फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाए और ज्वेलरी शॉप से 30 लाख की लूट कर फरार हो गए। ठीक इस घटना के 6 दिन बाद 2 दिसंबर को ठीक उसी अंजाम में 6 नकाबपोशों ने एक बार फिर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। 

दिनदहाड़े बड़ी लूट

नकाबपोश हथियार लेकर आभूषण दुकान में घुसते हैं। हथियार के बल पर आभूषण और नकदी लेते हैं बोरे में भरते हैं और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो जाते हैं। अपराधी इन घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।  पूरा मामला सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित खोरिपाकड़ बाजार का है। जहां मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे बड़ी वारदात हुई। तीन बाइक पर पहुंचे छह नकाबपोश अपराधियों ने मनमोहित आभूषण दुकान से लगभग 20 लाख के जेवर और नकदी लूट लिए। पूरी घटना महज 15 मिनट में अंजाम दी गई।

Diarch GO

दुकानदारों को बनाया बंधक

दुकान में घुसते ही दो अपराधियों ने दुकानदार अजय और विजय को हथियार के बल पर काबू में कर लिया। उसी दौरान दुकान में मौजूद एक ग्राहक डरकर छिप गया। अपराधियों ने आराम से शो-केस से जेवर निकाले, उन्हें बोरे में भरा और बाइक पर लादकर फरार हो गए। भागते समय अपराधियों ने हवा में फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग दुकान के बाहर जुट गए और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे।

तीन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची

वारदात की गंभीरता को देखते हुए बसंतपुर, भगवानपुर हाट और लकड़ी नवीगंज थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में लग रहा है कि लुटेरों ने वारदात को पूरी योजना के तहत अंजाम दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

NSIT
Nsmch