LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

Bihar News: सारण में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे समेत चार की मौत, शादी से लौट रहे परिवार में पसरा मातम

Bihar News: ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार कई यात्री वाहन के अंदर ही फंस गए।....

chhapra Road Accident
भीषण सड़क हादसा- फोटो : reporter

Bihar News:  ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार कई यात्री वाहन के अंदर ही फंस गए। सारण जिले में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-722 पर एक ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

इस दुर्घटना का सबसे दर्दनाक पहलू एक परिवार की उजड़ती दुनिया है। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही 28 वर्षीय अन्नू कुमारी और उनके महज आठ माह के बेटे रियांश कुमार की हादसे में मौत हो गई। वहीं, अन्नू के पति विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। जिस परिवार में कुछ देर पहले तक शादी की खुशियां और रौनक थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। मां और मासूम बेटे की मौत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, गैस कटर से निकाले गए यात्री

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार कई यात्री वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही गड़खा थाने की पुलिस और डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। ऑटो के क्षतिग्रस्त हिस्सों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बचावकर्मियों को घायलों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

दो ममेरे भाइयों की भी गई जान

हादसे में जान गंवाने वालों में 25 वर्षीय आशीष उर्फ जीतू और 20 वर्षीय अमन कुमार भी शामिल हैं। दोनों आपस में ममेरे भाई थे और छपरा स्टेशन पर ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दोनों भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले के निवासी बताए गए हैं।जानकारी के मुताबिक, देर रात ऑटो से सवारी लेकर जाते समय वे हादसे का शिकार हो गए। मां-बेटे और दोनों ममेरे भाइयों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एक ही दुर्घटना ने कई घरों की खुशियां छीन लीं और परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस जुटा रही हादसे के कारणों की जानकारी

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और ट्रक-ऑटो की टक्कर की वजह क्या थी, इसकी पड़ताल की जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और गंभीर रूप से घायल विशाल कुमार की स्थिति पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा, तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी समारोह से लौट रहे लोगों के लिए घर पहुंचने का सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। चार लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र रस्तोगी