LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी

24 नवंबर 2026 को पूरे बिहार में जिला स्तर पर ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन, संचालन और बेहतर समन्वय की बड़ी जिम्मेदारी मंत्री लेशी सिंह को सौंपी गई है....

24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन,
24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ - फोटो : अंकित कुमार

Purnia : बिहार में सुशासन और विकास की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने एक बड़ा निर्णय लिया है। पार्टी की ओर से आगामी 24 नवंबर 2026 को पूरे बिहार में जिला स्तर पर ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।


मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन, संचालन और बेहतर समन्वय की बड़ी जिम्मेदारी बिहार सरकार की मंत्री एवं धमदाहा विधानसभा क्षेत्र की विधायक लेशी सिंह को सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है। इस घोषणा के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना उद्देश्य

पार्टी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों, सुशासन, न्याय के साथ विकास और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को आम जनता तक पहुंचाना है। इसके जरिए सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रसार किया जाएगा।


पूर्णिया की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है निर्णय

पूर्णिया जिले के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में इस घोषणा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धमदाहा विधायक सह मंत्री लेशी सिंह को इतनी बड़ी प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने से पूर्णिया जिले को संगठनात्मक रूप से विशेष महत्व मिला है। अब उनके नेतृत्व में ही प्रदेश और जिला स्तर पर इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी और आपसी समन्वय स्थापित किया जाएगा।


जेडीयू संगठन ने तेज की तैयारियां, जिला स्तर पर होगा आयोजन

NSIT
Nsmch

24 नवंबर को आयोजित होने वाले इस ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को लेकर जेडीयू संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आने वाले दिनों में पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जुटेंगे, ताकि सरकार के सुशासन और विकास के संदेश को हर जिले और गांव की जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।


अंकित की रिपोर्ट