LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा पर सीएम नीतीश मुंगेर को देंगे सौगात, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

प्रगति यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरवरी के प्रथम सप्ताह में मुंगेर पहुंचने की संभावना है । जहां मुख्यमंत्री करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास कर जिलेवासियों को सौगात देंगे।

 Pragati Yatra
नीतीश मुंगेर को देंगे सौगात- फोटो : Reporter

Pragati Yatra: फरवरी के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री मुंगेर की यात्रा करेंगे, जहां वे विभिन्न करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिससे जिले के निवासियों को लाभ मिलेगा। मुंगेर में मॉडल अस्पताल, राजारानी तालाब और डीपीआरसी भवन का स्थलीय उद्घाटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ऋषिकुंड के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 12 करोड़ रुपये का डीपीआर मुख्यमंत्री द्वारा घोषित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरवरी के पहले सप्ताह में मुंगेर की यात्रा पर आने की संभावना है। इस दौरान वे जिलेवासियों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। तारापुर में रिंग रोड का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि मुंगेर में 32 करोड़ की लागत से 10 बेड के आईसीयू के साथ 100 बेड का मॉडल अस्पताल, किला परिसर में कम्पनी गार्डेन के पीछे 6.50 करोड़ की लागत से राजारानी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य और जिला परिषद के पीछे 5 करोड़ 91 लाख की लागत से बने 90 सीट वाले डीपीआरसी भवन का स्थलीय उद्घाटन किया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री पंचायतों का दौरा कर कई योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन भी करेंगे। यह भी संभावना है कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मुंगेर में ऋषिकुंड के विकास और सौंदर्यीकरण की योजना की घोषणा करेंगे, जिसका मास्टर प्लान और 12 करोड़ 22 लाख का डीपीआर तैयार है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान