LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

Patna Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, वेज-नॉनवेज साथ तो कहीं गंदगी

Patna Food Safety: पटना में लोगों की सेहत और खानपान की गुणवत्ता को लेकर खाद्य संरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। ...

Patna Food Safety Inspection
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई- फोटो : reporter

Patna Food Safety: पटना में लोगों की सेहत और खानपान की गुणवत्ता को लेकर खाद्य संरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की टीम ने 29 अक्टूबर 2026 को राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सात खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई होटल और रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। कहीं शाकाहारी और मांसाहारी भोजन एक ही फ्रिज में रखा मिला, तो कहीं रसोई की साफ-सफाई, ड्रेनेज और खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण में गंभीर कमियां पाई गईं।निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए, कुछ सामग्री जब्त कर नष्ट कराई और संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार के निर्देश दिए। विभाग की इस कार्रवाई से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

1. कैफे 7 गार्डन में जरूरी दस्तावेज नहीं मिले

एम्स गोलंबर, फुलवारीशरीफ स्थित कैफे 7 गार्डन (प्राइड विहार स्नैक्स) के निरीक्षण में चना दाल और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।जांच के दौरान प्रतिष्ठान में कई जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले। इनमें एफएसएसएआई लाइसेंस या पंजीकरण संख्या, पानी की जांच रिपोर्ट, कीट नियंत्रण रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र और FoSTaC प्रशिक्षण प्रमाणपत्र शामिल हैं।इसके अलावा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने की उचित व्यवस्था नहीं मिली। खाद्य सामग्री के भंडारण में FIFO और FEFO प्रणाली का भी पालन नहीं किया जा रहा था।

2. होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल में एक फ्रिज में वेज-नॉनवेज

अनीसाबाद बाइपास क्रॉसिंग के निकट स्थित होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल की जांच में खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत निर्धारित Schedule IV के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।निरीक्षण के दौरान शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री एक ही फ्रिज में रखी मिली। खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण को लेकर इस लापरवाही पर विभाग ने गंभीरता दिखाई।

3. होटल द रॉयल बिहार में 2774 रुपये की सामग्री जब्त

फुलवारीशरीफ के वाल्मी स्थित होटल द रॉयल बिहार (आरईपीएल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड की इकाई) में निरीक्षण के दौरान कई खाद्य सामग्रियों को जब्त कर नष्ट कराया गया।जब्त  सामग्रियों का कुल मूल्य 2774 रुपये दर्ज किया गया। इसके अलावा किशमिश, बादाम और पनीर के नमूने भी जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।

NSIT
Nsmch

4. होटल जी डायमंड को साफ-सफाई का नोटिस

विशाल नगर, एम्स गेट नंबर-1, फुलवारीशरीफ स्थित होटल जी डायमंड का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई को लेकर कमियां सामने आईं। विभाग ने प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

5. द आर्च रेस्टोरेंट की रसोई में मिली गड़बड़ी

एम्स गोलंबर के निकट कोरजी स्थित द आर्च रेस्टोरेंट के निरीक्षण में रसोई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। यहां साफ-सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था में कमी पाई गई।इसके अलावा पानी की जांच रिपोर्ट, कीट नियंत्रण रिपोर्ट तथा FIFO और FEFO प्रणाली से जुड़े मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। रसोई में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली।

6. मेसर्स घरौंदा में कई खाद्य सामग्री जब्त

एसके पुरी, बोरिंग रोड स्थित मेसर्स घरौंदा (आशियाना मेन्यूसर्व प्राइवेट लिमिटेड), 24 गोकुल मार्ग का भी निरीक्षण किया गया।जांच में ड्रेनेज सिस्टम, डस्टबिन, पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल और कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं मिले। खाद्य पदार्थों को संभालने वाले कर्मचारियों के पास एप्रन और ग्लव्स भी नहीं पाए गए।

टीम ने नमकीन एक किलोग्राम, पानी पूरी पैलेट एक किलोग्राम, कोकोनट पाउडर 500 ग्राम और एवरेस्ट सांभर मसाला 50 ग्राम जब्त कर नष्ट कराया। प्रतिष्ठान को कमियां दूर करने के लिए 14 दिनों का सुधार नोटिस दिया गया।

7. गणपति फूड प्लाजा को स्वच्छता का निर्देश

एम्स गेट नंबर-1, फुलवारीशरीफ स्थित गणपति फूड प्लाजा काठी नेशन का भी निरीक्षण किया गया। विभागीय टीम ने प्रतिष्ठान को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े जरूरी मानकों का पालन करने का निर्देश दिया।

खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी

खाद्य संरक्षा विभाग ने सभी होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। खाद्य सामग्री का सुरक्षित भंडारण करें और शाकाहारी तथा मांसाहारी भोजन को अलग-अलग रखें।साथ ही एफएसएसएआई लाइसेंस, पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल प्रमाणपत्र, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र और प्रशिक्षण से जुड़े दस्तावेज अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें।विभाग का स्पष्ट संदेश है कि आम नागरिकों की सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रह सकती है।