LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

Bihar News : लखीसराय में प्रवासी सम्मान दिवस समारोह का दूसरा दिन आज, देश-विदेश के कई शहरों से जुड़े जिलावासी, जिला प्रशासन को दिए कई सुझाव

Bihar News : लखीसराय में तीन दिवसीय प्रवासी सम्मान दिवस समारोह का आज दूसरा दिन था. इस मौके पर देश विदेश के अलग अलग जगहों से जिलावासी जुड़े और जिला प्रशासन को कई सुझाव दिए.

Bihar News : लखीसराय में प्रवासी सम्मान दिवस समारोह का दूसरा
प्रवासी सम्मान दिवस समारोह- फोटो : SOCIAL MEDIA

LAKHISARAI : आज अपराह्न 4:00 बजे से समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में प्रवासी सम्मान दिवस समारोह के दूसरे दिन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के संबोधन से हुआ।  आज दूसरे दिन भी लखीसराय जिला के प्रवासी ऑनलाइन एवं भौतिक माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से जुड़े। इस मौके पर जिले के धरोहर यथा - रेलवे स्टेशन लखीसराय, क्यूल ब्रिज, लखीसराय संग्रहालय की जीवन्त कलाकृतियां, शहीद द्वार, किऊल नदी,  सतसंडा पहाड़, अशोक धाम इत्यादि को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया एवं लघु वीडियो के माध्यम से लखीसराय गांव के इतिहास को प्रदर्शित किया गया।

सर्वप्रथम मृणाल माधव ने जिला प्रशासन का ध्यान श्रृंगी ऋषि धाम में नागरिक सुविधाओं यथा शौचालय की व्यवस्था की ओर आकृष्ट कराया। इन्होंने लखीसराय जिला में पर्यटन की संभावना एवं खेल कूद की संभावना पर बल दिया। इन्होंने बताया कि जिले में बैडमिंटन खेल की काफी संभावना है। डॉक्टर विनोद चौधरी, अमेरिका से जुड़ते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र एवं नागरिक सुख सुविधाओं को विकसित करने के लिए मदद की पेशकश की। नागमणि, अमेरिका से जुड़े। इन्होंने अपने जन्म स्थान की महत्ता के बारे में बताया। साथ ही बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद और कर्मों के कारण ही वह इतने अच्छे जगह पर पहुंच पाए हैं। सीमा कुमारी, आगरा से जुड़े। इन्होंने लखीसराय स्टेशन और साफ सफाई रखने हेतु जिला प्रशासन से अपील की है। इन्होंने यह भी बताया कि महिला शिक्षा आज के जमाने में बहुत ही जरूरी है। इससे नारियों को आत्मनिर्भरता प्राप्त होती है। विकास कुमार, पश्चिम बंगाल से जुड़े। उन्होंने जिला प्रशासन से नागरिक सुख सुविधाओं को बढ़ावा दें हेतु अपील किया है। शहर में पार्क की व्यवस्था एवं साफ सफाई पर ध्यान देने हेतु अपील किया है। रवि शंकर, अमेरिका से जुड़े। इन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि आज के जमाने में हमें पर्यावरण एवं वृक्षारोपण पर ध्यान देना है। इन्होंने यह भी कहा कि लोगों के अंदर साइबर सिक्योरिटी से संबंधित जानकारी होनी चाहिए। जिससे कि लोग डिजिटल फ्रॉड से बच सकते हैं। हरिप्रसाद, कोलकाता से जुड़े। इन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है। कहा की कार्यक्रम उन्हें काफी अच्छा लगा। जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित होकर वे भाव विभोर हो गए।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, कार्यक्रम के नोडल शशि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नीना नैंसी मुर्मू, निर्देशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, सभी अंचल अधिकारी एवं आगंतुक अतिथिगण उपस्थित रहे।