LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

देवउठनी एकादशी पर बनाए भगवान विष्णु का मनपंसंदीदा भोग, जानें इसकी रेसिपी

देवउठनी एकादशी को लेकर लोगों ने बहुत सारी तैयारियां कर ली है। कोई इसे दीपावली की तरह मनाता है तो कोई भगवान को प्रसन्न करने के लिए अच्छे-अच्छे भोग बनाता है। तो चलिए जानते हैं भगवान को सबसे प्रिय भोग की रेसिपी।

देवउठनी एकादशी पर बनाए भगवान विष्णु का मनपंसंदीदा भोग, जानें

देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा से 4 महीने बाद जागते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख, समृद्धि और शांति मिलती है। यह एकादशी इतनी शुभ मानी जाती है कि इस दिन से सभी शुभ काम शुरू किए जाते हैं। इसलिए इस दिन भक्तजन उपवास रखते हैं, भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और उन्हें उनका पसंदीदा भोग पंजिरी लगाते हैं। हालांकि, बिहार की तरफ इसका चलन ज्यादा है। वहीं, भगवान विष्णु के प्रिय भोग में धनिया की पंजिरी सबसे पहले शामिल होती है। क्या आपको पता है कि इसे कैसे बनाया जाता है। चलिए आज आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। 


धनिया की पंजिरी भगवान कृष्ण, जो भगवान विष्णु का ही अवतार हैं उनको बेहद प्रिय है। इसलिए आप देवउठनी एकादशी पर धनिया की पंजिरी का भी भोग लगा सकते हैं। यहां हम धनिया की पंजिरी बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे फॉलो करके आप इसे आसानी से बना सकते हैं। आइए जानें धनिया पंजिरी की रेसिपी के बारे में।

Diarch GO


धनिया की पंजिरी बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए होती है उसमें धनिया के बीज - 2 कप, चीनी - 1 कप (पिसी हुई), घी - ½ कप, सूखे मेवे (बादाम, काजू, किशमिश) - ½ कप, मखाना - ½ कप, सूखा नारियल - ½ कप (कद्दूकस किया हुआ) चाहिए होता है। वहीं, इसको बनाने का अलग तरीका है। धनिया के बीजों को भूनकर उसे मिक्सी में पीस लें। ध्यान रहे कि पाउडर ज्यादा बारीक न हो। अब एक कड़ाही में घी डालें और उसे गर्म होने दें। जब घी अच्छे से गर्म हो जाए, तो उसमें कटे हुए काजू, बादाम को भून लें। ध्यान दें कि ड्राई फ्रूट्स जल न जाए। अब इसी कढ़ाही में मखानों को भी कुरकुरा होने तक भून लें। जब मक्खाने हल्के ठंडे हो जाएं, तो इन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब कड़ाही में घी डालें और उसमें धनिया पाउडर को भूनें। इस दौरान आंच तेज न करें, नहीं तो धनिया पाउडर जल जाएगा। अब इसमें सभी ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और हल्की आंच पर चलाएं और गैस से उतार लें। इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल और पिसी हुई चीनी मिलाएं। ये होगई आपकी भोग वाली पंजिरी। 


भोग बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए इसमें अगर आपके पास धनिया पाउडर पिसा हुआ है, तो उसे पहले न भूनें। धनिया पाउडर भुनते समय आंच को कम रखें। कम भूनने से धनिया पंजिरी का स्वाद कड़वा हो सकता है। जब पंजिरी थोड़ी ठंडी हो जाए, तभी उसमें चीनी मिलाएं, नहीं तो पंजिरी का टेक्सचर खराब हो जाएगा।

NSIT
Nsmch