LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शुभारंभ इस दिन, पीएम मोदी और CM नीतीश करेंगे उद्घाटन

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। जानकारी अनुसार फरवरी तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उद्घाटन के बाद इसे आम लोगों के खोल दिया जाएगा।

पटना एयरपोर्ट
Patna Airport inaugurated in Apri- फोटो : प्रतिकात्मक

Patna Airport: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सूबे के लोगों को कई सौगात दे रहे हैं। इस साल बिहार में कई नए परियोजनाओं की शुरुआत होने वाली है। जिससे प्रदेश के लोगों को कई लाभ मिलेंगे। एक ओर जहां अप्रैल माह में पटना मेट्रो का शुभारंभ होना है तो वहीं दूसरी ओर अप्रैल माह में ही पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शुभारंभ होगा। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी और सीएम नीतीश इसका उद्घाटन करेंगे।  

अप्रैल में पीएम मोदी और सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन 

जानकारी अनुसार पटना एयरपोर्ट का नया और अत्याधुनिक टर्मिनल अप्रैल 2025 से आम जनता के लिए खुल जाएगा। फरवरी तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस भव्य टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक के बाद दी। उन्होंने यह भी बताया कि पटना एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। रनवे के पूर्व और पश्चिम दोनों दिशाओं में विस्तार से विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ में सुधार होगा।

एयरपोर्ट विकास कार्यों की समीक्षा

बैठक के दौरान नए टर्मिनल के निर्माण और एयरपोर्ट के अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी सुधारने, यात्री सुविधाओं को बढ़ाने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध कराने और एयरपोर्ट को बिहार की सांस्कृतिक कलाकृतियों से सजाने जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। सांसद रविशंकर प्रसाद ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नया टर्मिनल अप्रैल तक तैयार हो जाए।

विमान सेवाओं में सुधार

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसमें विमानों के रात्रि विश्राम, धुलाई और रखरखाव जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके तहत 10 नए पार्किंग बे बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 5 एयरोब्रिज से जुड़ेंगे। विमानों के शौचालय और अन्य सफाई के लिए भूमिगत सीवरेज सिस्टम भी तैयार किया गया है। इन सुविधाओं के चलते अब विमान पटना एयरपोर्ट पर अधिक समय तक रुक सकेंगे। नए टर्मिनल भवन में अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसकी सालाना यात्री क्षमता मौजूदा 2.3 लाख से बढ़कर 10 लाख हो जाएगी। एक समय में 4500 यात्री टर्मिनल में मौजूद रह सकेंगे, जबकि वर्तमान में यह क्षमता केवल 1300 यात्रियों की है।

NSIT
Nsmch

पुराने टर्मिनल की जगह बनेगा नया पार्किंग-बे

फिलहाल पटना एयरपोर्ट पर सीमित सुविधाओं के कारण विमानों का औसत ठहराव समय केवल 35 से 50 मिनट है। नए टर्मिनल के चालू हो जाने के बाद यह समय बढ़ जाएगा, जिससे विमान ट्रांजिट निरीक्षण, रखरखाव, और अन्य प्रक्रियाओं के लिए पर्याप्त समय ले सकेंगे। नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद पुराने टर्मिनल भवन को ध्वस्त कर दिया जाएगा, और वहां नए पार्किंग बे बनाए जाएंगे। यह टर्मिनल बिहार को बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रियों के लिए सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

परंपरा और आधुनिकता का संगम

नया टर्मिनल भवन आधुनिकता और परंपरा का अनूठा मिश्रण होगा। इसमें बिहार की समृद्ध संस्कृति और कलाकृतियों की झलक देखने को मिलेगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद पटना एयरपोर्ट यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और विश्वस्तरीय सेवाओं से लैस होगा। दरअसल, बैठक के दौरान रविशंकर प्रसाद ने निर्देश दिया कि कार्गो स्टेशन में रेफ्रिजेरेटर की व्यवस्था हो, ताकि फल, फूल, बीज और सब्जियों को संरक्षित किया जा सके। नालंदा, फतुहा और पटना क्षेत्र के पान किसानों के उत्पादों को अन्य राज्यों में भेजने में अब आसानी होगी। इसके अलावा, टर्मिनल बिल्डिंग में बिहार की लोककलाकृतियों को प्रदर्शित करने पर भी जोर दिया गया।