LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

Crime in Samastipur: मामला रफा दफा कराने के नाम पर गंदा काम, पीड़िता ने कहा- दारोगा जी करते थे गंदी डिमांड! वीडियो वायरल

जांच अधिकारी, उप-निरीक्षक मोहम्मद बलाल खान ने कथित तौर पर पीड़िता के मामले पर चर्चा करने की आड़ में उसके साथ गंदा काम करने की कोशिश की।पीड़िता को अधिकारी ने पुलिस स्टेशन बुलाया और बाद में अपने किराए के घर में ले गया जहां उसने उसके साथ गंदा काम करने

bihar News
केस खत्म कराने के लिए गंदा काम!- फोटो : Reporter

Crime in Samastipur: समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी एक मामले में आरोपी युवती के साथ गंदा काम करने का प्रयास कर रहा है। पीड़िता थाने में एक मामले में आरोपी है। मामले का अनुसंधान पटोरी थाना के दरोगा मोहम्मद बलाल खान कर रहे है। दरोगा ने कुछ दिन पहले पीड़िता को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया।

जांच अधिकारी दारोगा मोहम्मद बलाल खान ने कथित तौर पर पीड़िता के मामले पर चर्चा करने की आड़ में उसके साथ गंदा काम करने की कोशिश की।पीड़िता को अधिकारी ने पुलिस स्टेशन बुलाया और बाद में अपने किराए के घर में ले गया जहां उसने उसके साथ गंदा काम करने का प्रयास किया।

पीड़िता ने अधिकारी के अनुचित व्यवहार को कैद करते हुए घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।इस मामले में पीड़िता ने बताया कि  दरोगा ने फोन पर मामले से संबंधित बातचीत में ऐसी कई बातें पूछता, जिससे वह डर गई। कुछ दिन के बाद फिर दरोगा ने फोन कर थाने बुलाया और अपने किराए के मकान में ले गया जहां मेरे साथ दर्ज मामले में मदद करने के नाम पर अश्लील हरकतें करते हुए गंदा काम करने का प्रयास किया, जिसका वीडियो सामने आया है। 

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दरोगा मोहम्मद बलाल खान ने पीड़िता के साथ कमरा का दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत करते हुए जबरदस्ती की। पीड़िता का कहना है कि उसने कोई वीडियो वायरल नहीं किया है।  जब उसे इस आरोप के बारे में जानकारी मिली और पता चला कि उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

NSIT
Nsmch

बहरहाल खाकी की आड़ में महिला से बलात्कार का वीजियो वायरल हो रहा है। जिसपर कानून के िक्षा की जिम्मेवारी है वहीं हैवान बन बैठा है। हालाकि न्यूज4नेशन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पटोरी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बीके मेधावी ने कहा कि मीडिया में सामने आने तक उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी और उन्होंने गहन जांच का भरोसा दिलाया है।घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और अधिकारियों ने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।