LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भागलपुर में विपक्षी दलों पर जमकर सियासी निशाना साधा।

Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- द
चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला- फोटो : reporter

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भागलपुर में विपक्षी दलों पर जमकर सियासी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अपनी सियासी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए देश में अस्थिरता और अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। चिराग ने दो टूक लहजे में कहा कि भारत की 140 करोड़ से अधिक आबादी देश की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। लोकतंत्र की मर्यादा और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को देश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मुल्क है। यहां सत्ता हासिल करने के लिए सियासी लड़ाई जरूर हो सकती है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर देश की व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। जनता लोकतंत्र की असली ताकत है और वही वक्त आने पर हर राजनीतिक दल के रवैये का हिसाब करेगी।

ईवीएम और एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

प्रेस वार्ता के दौरान चिराग पासवान ने ईवीएम और एसआईआर को लेकर विपक्ष, खासकर कांग्रेस की बयानबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने वाले नेताओं को अपने राजनीतिक रवैये पर भी गौर करना चाहिए। उन्होंने विधान परिषद चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल का हवाला देते हुए पूछा कि उस वक्त विपक्ष और कांग्रेस की प्रतिक्रिया क्या थी?नागपुर सीट के चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस की सियासी भूमिका पर भी तंज कसा। चिराग ने बिहार और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक हैसियत पर सवाल उठाते हुए पूछा कि बिहार में कांग्रेस का आखिरी मुख्यमंत्री कब था? उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस लंबे अरसे तक सत्ता से बाहर रही, वहां चुनावी प्रक्रिया को लेकर उस वक्त इस तरह के सवाल क्यों नहीं उठाए गए?केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर चुनावी मुद्दों को लेकर बेवजह सियासी विवाद खड़ा करने और जनता का कीमती वक्त तथा सरकारी संसाधन बर्बाद करने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, जनता तमाम राजनीतिक गतिविधियों को देख और समझ रही है।

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

राजनीतिक हमले के साथ चिराग पासवान ने व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद को भी अहमियत दी। उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समय-समय पर विभिन्न व्यापार संघों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करती है। इस दौरान कारोबारियों की परेशानियों, मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना जाता है।उन्होंने कहा कि व्यापारियों से मिलने वाली शिकायतों और सुझावों के आधार पर उनकी समस्याओं के निदान के लिए जरूरी पहल की जाती है। पार्टी कारोबारियों के साथ संवाद कायम रखकर उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

NSIT
Nsmch

सांसदों और पार्टी नेताओं की रही मौजूदगी

भागलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा और भागलपुर के सांसद अजय मंडल समेत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक हालात, चुनावी प्रक्रिया और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप