LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

Bihar News : रामनगर विधायक नंदकिशोर राम बने बिहार सरकार में मंत्री, जानिए बगहा के साधारण परिवार से सत्ता के शिखर तक का सफर

Bihar News : साधारण परिवार से आनेवाले भाजपा विधायक नंदकिशोर राम को सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है. जिसके बाद बगहा में जश्न का माहौल है.........पढ़िए आगे

Bihar News : रामनगर विधायक नंदकिशोर राम बने बिहार सरकार में
नंदकिशोर राम बने मंत्री - फोटो : NAGENDRA

BAGAHA : बिहार की सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में रामनगर विधानसभा क्षेत्र (02) से भाजपा विधायक नंदकिशोर राम को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। 54 वर्षीय नंदकिशोर राम के मंत्री बनने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव, बगहा अनुमंडल के चौतरवा थाना अंतर्गत कोल्हुआ चौतरवा में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

बीएसपी से शुरू किया था राजनीतिक सफर

नंदकिशोर राम एक जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने 1992 में टी.पी. वर्मा कॉलेज से स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में उनका सफर काफी पुराना है; वर्ष 1988 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के टिकट पर बगहा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वर्तमान में वे बगहा जिला भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे थे।

साधारण परिवार से है गहरा नाता

नंदकिशोर राम का परिवार काफी साधारण और शालीन रहा है। उनके पिता स्वर्गीय रामजीत राम गंडक सिंचाई विभाग में कर्मचारी थे। नंदकिशोर राम अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई सुमन राम पेशे से शिक्षक हैं। परिवार में उनकी बुजुर्ग माता मतरानी देवी का आशीर्वाद उनके साथ है, जबकि उनकी पत्नी गीतांजलि देवी एक कुशल गृहिणी हैं।

जिम्मेदारियों के साथ भरा-पूरा परिवार

नये मंत्री का परिवार खुशहाल और शिक्षित है। उनके परिवार में एक बेटा प्रियांशु किशोर और एक बेटी अनुराधा प्रियदर्शी हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक कर्मचारी के पुत्र का मंत्री पद तक पहुंचना उनकी कड़ी मेहनत और जनता के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। उनके मंत्री बनने से चम्पारण के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

सम्राट सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद नंदकिशोर राम ने नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। रामनगर विधायक के इस नए दायित्व से न केवल उनके घर-परिवार में खुशी है, बल्कि पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। समर्थकों का मानना है कि उनकी सांगठनिक क्षमता और जमीनी पकड़ का लाभ अब पूरे बिहार को मिलेगा। 

नागेन्द्र की रिपोर्ट