LATEST NEWS

  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं
  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं

  • Bihar News : बिहार में मत्स्य पालन को मिल रहा बढ़ावा, एनएफडीपी पोर्टल पर अब तक 1.60 लाख से अधिक मत्स्य पालकों का हुआ पंजीकरण
  • Bihar News : बिहार में मत्स्य पालन को मिल रहा बढ़ावा, एनएफडीपी पोर्टल पर अब तक 1.60 लाख

  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार राय ने दिया समर्थन
  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार

  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत, कहा उद्यमिता और  रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत,

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

थर्मल पावर प्लांट की निर्माणाधीन इमारत ढही, 9 मजदूरों की मौत, मचा कोहराम

थर्मल पावर प्लांट में भीषण हादसा हुआ है। थर्मल पावर प्लांट की निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस घटना में 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

थर्मल पावर प्लांट
थर्मल पावर प्लांट की इमारत ढही - फोटो : social media

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तिरुवल्लूर जिले के एन्नोर थर्मल पावर प्लांट में निर्माण कार्य के दौरान इमारत का आर्च अचानक ढह गया। इसके मलबे में कई मजदूर दब गए। सूचना के अनुसार, हादसे में कम से कम 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में 4 ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा, जबकि 5 ने अस्पताल में इलाज के दौरान जान गंवाई। 

9 मजदूर की मौत 

घायलों को स्टेनली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तमिलनाडु विद्युत बोर्ड के सचिव डॉ. जे. राधाकृष्णन और वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

फिलहाल हादसे की सटीक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। पीएमओ ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।


NSIT
Nsmch