LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : आरा के महादेवा इलाके में एक पति पर अपनी पत्नी को चाकू से गोदने और उसके गले पर घातक हमला करने का गंभीर आरोप लगा है।

Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हम
पत्नी पर जानलेवा हमला - फोटो : ASHISH

ARA : सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले रिश्ते में जब हिंसा ने खौफनाक रूप ले लिया, तो एक परिवार की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। भोजपुर जिले के आरा में एक पति पर अपनी पत्नी को चाकू से गोदने और उसके गले पर हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद और मारपीट होती रही थी। घटना में गंभीर रूप से घायल पत्नी को आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में नगर थाना पुलिस ने आरोपी पति पंकज कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

शादी के छह महीने बाद से प्रताड़ना का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान राखी कुमारी उर्फ निकिता कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता मनोज कुमार ठाकुर, जो जमीरा गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2019 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी पंकज कुमार ठाकुर, पिता राधा मोहन ठाकुर, के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के करीब छह महीने बाद से ही निकिता के साथ मारपीट की जाने लगी थी। इसको लेकर कई बार डायल 112 पर शिकायत की गई और थाने को भी मामले की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद पति-पत्नी के बीच विवाद थम नहीं रहा था।

दस दिन पहले भी मारपीट के बाद मायके चली गई थी निकिता

निकिता के पिता के मुताबिक, करीब दस दिन पहले भी उनकी बेटी के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद वह फोन कर अपने मायके आ गई थी। अगले दिन उसका पति पंकज उसे वापस ले जाने पहुंचा। इस दौरान पंकज के पिता से भी बातचीत की गई। परिजनों का कहना है कि पति ने आगे मारपीट नहीं करने का भरोसा दिया, जिसके बाद निकिता को वापस भेज दिया गया। हालांकि, निकिता की चाची उषा देवी के मुताबिक, परिवार के लोग उसे वापस भेजने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन पति के आश्वासन पर वह उसके साथ चली गई।

रात में चाकू से हमले की सूचना से मचा हड़कंप

परिजनों के अनुसार, घटना वाली शाम निकिता की अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय उसने सब कुछ ठीक होने की बात कही थी। लेकिन देर रात करीब तीन बजे मकान मालिक ने फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में आरा के महादेवा इलाके स्थित किराये के मकान पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि निकिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। पिता मनोज कुमार ठाकुर के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने डायल 112 पर शिकायत की और पुलिस की मदद से थाने जाकर अपना बयान दर्ज कराया।

NSIT
Nsmch

शरीर पर कई वार और गले पर हमले का आरोप

निकिता की चाची उषा देवी ने आरोप लगाया कि रात करीब दो बजे उसके पति ने चाकू से शरीर पर कई वार किए और गले पर भी हमला किया। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले भी मारपीट होती रही थी, लेकिन इस बार की घटना बेहद गंभीर है। चाची के मुताबिक, आरोपी पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और कथित तौर पर हमला करने की बात स्वीकार की। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

दो मासूम बच्चों के सिर से छिन सकता है मां का साया

निकिता के दो छोटे बच्चे हैं। इनमें तीन साल का एक बेटा और एक साल की बेटी शामिल हैं। मां के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का कहना है कि वे लंबे समय से घरेलू विवाद को लेकर परेशान थे और अब उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पंकज इसी साल जुलाई में अपने परिवार के साथ आरा के महादेवा इलाके में किराये के मकान में रहने आया था। फिलहाल, निकिता का सदर अस्पताल में इलाज जारी है और आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के निष्कर्षों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

आशीष की रिपोर्ट