LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार राय ने दिया समर्थन

छपरा जिले के मढ़ौरा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 19045/19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरु हो गया है। स्थानीय लोगों की इस मांग को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जितेन्द्र राय का भी पूर्ण समर्थन मिल रहा है....

मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धर
मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन- फोटो : धर्मेंन्द्र रस्तोगी

Chapra : जिले के अतिप्राचीन औद्योगिक नगर मढ़ौरा के रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 19045/19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। दैनिक रेल यात्री संघ की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन को स्थानीय मढ़ौरा विधायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने अपना पूर्ण समर्थन दिया। धरना स्थल पर पहुंचे विधायक ने रेलवे प्रशासन और रेल मंत्रालय से आम यात्रियों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए अविलंब ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की।

स्थानीय यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए ठहराव बेहद जरूरी: जितेंद्र कुमार राय

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विधायक जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि मढ़ौरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी समय की मांग है। ताप्ती गंगा एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेन का मढ़ौरा में ठहराव होने से नियमित यात्रियों को आवागमन में सीधी राहत मिलेगी। इसके साथ ही, दूसरे बड़े शहरों से व्यापारिक संबंध रखने वाले स्थानीय कारोबारियों को भी आने-जाने में सहूलियत होगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

व्यापार, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान

NSIT
Nsmch

विधायक ने जोर देकर कहा कि रेलवे केवल आवाजाही का माध्यम नहीं, बल्कि किसी भी क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों और रोजगार को बढ़ावा देने का मुख्य आधार है। मढ़ौरा के सैकड़ों लोग आजीविका के सिलसिले में बाहरी राज्यों व शहरों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इस ट्रेन का ठहराव दैनिक रेल यात्रियों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने रेल मंत्रालय से अपील की कि जनहित और स्थानीय विकास से जुड़ी इस जायज मांग पर बिना विलंब सकारात्मक कदम उठाए जाएं।

रेल मंत्रालय से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील, जनता की नजरें रेलवे पर टिकीं

पूर्व मंत्री ने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन मढ़ौरा की जनता की वास्तविक जरूरतों को समझेगा और जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मढ़ौरा के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े हर मुद्दे पर वे जनता और रेल यात्रियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हालांकि, इस ठहराव को लेकर फिलहाल रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मढ़ौरा वासियों की नजरें अब रेल प्रशासन के अगले रुख पर टिकी हैं।

धर्मेन्द्र की रिपोर्ट