LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत, कहा उद्यमिता और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बिहार कैबिनेट द्वारा 'MSME नीति-2026' को मंजूरी दिए जाने का खुले दिल से स्वागत किया है।

Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मं
MSME नीति-2026 की मंजूरी का स्वागत - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बिहार कैबिनेट द्वारा MSME नीति-2026 को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि यह नीति बिहार में उद्यमिता, स्वरोजगार और रोजगार सृजन की संभावनाओं को विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। छोटे एवं मध्यम उद्योग किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला होते हैं। बिहार जैसे युवा आबादी वाले राज्य में स्थानीय प्रतिभा, पारंपरिक कौशल और उपलब्ध संसाधनों को उद्योगों से जोड़कर आर्थिक विकास को नई दिशा दी जा सकती है।

डॉ. सुमन ने कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के संरक्षक एवं केंद्र सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के मंत्री जीतन राम मांझी जी का अनुभव इस क्षेत्र में बिहार के लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है। केंद्र सरकार के MSME मंत्रालय की योजनाओं और बिहार सरकार की MSME नीति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्य के छोटे उद्यमियों, युवाओं, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों के लिए नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। बिहार में उद्यमिता का विस्तार केवल आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने का विषय नहीं, बल्कि युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने से भी जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार की इस पहल को केंद्र सरकार की योजनाओं, तकनीकी सहायता, कौशल विकास और बाजार तक पहुंच से जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास होने चाहिए। जीतन राम मांझी के केंद्रीय मंत्रालय का अनुभव और बिहार सरकार की नई नीति मिलकर छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

डॉ. सुमन ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य बिहार के गरीबों, वंचितों, युवाओं और छोटे उद्यमियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। MSME नीति का प्रभावी क्रियान्वयन इस दिशा में सार्थक परिणाम देने की क्षमता रखता है।

NSIT
Nsmch