LATEST NEWS

  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं
  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं

  • Bihar News : बिहार में मत्स्य पालन को मिल रहा बढ़ावा, एनएफडीपी पोर्टल पर अब तक 1.60 लाख से अधिक मत्स्य पालकों का हुआ पंजीकरण
  • Bihar News : बिहार में मत्स्य पालन को मिल रहा बढ़ावा, एनएफडीपी पोर्टल पर अब तक 1.60 लाख

  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार राय ने दिया समर्थन
  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार

  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत, कहा उद्यमिता और  रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत,

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

Emergency Landing: प्लेन में बम है....इंडिगो फ्लाइट को मिली उड़ाने की धमकी, तुरंत कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में हड़कंप

Emergency Landing: प्लेन को बम से उड़ा देंगे....धमकी मिलते ही इंडियो फ्लाइट में हड़कंप मच गया। आनन फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया फिर...

इंडिगो फ्लाइट
इंडिगो फ्लाइट को उड़ाने की धमकी - फोटो : social media

Emergency Landing: प्लेन में बम है...प्लेन को उड़ा दिया जाएगा...ये धमकी सुनते ही विमान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडियो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी तो मुंबई से फुकेत जा रही थी। शुक्रवार रात चेन्नई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

अलर्ट मोड पर एयरलाइन 

वहीं फ्लाइट के उतरते ही CISF के जवानों ने विमान को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू की, हालांकि तलाशी में कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। जांच के बाद यह धमकी फर्जी निकली। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फ्लाइट 6E 1089, जो 19 सितंबर को मुंबई से फुकेत के लिए रवाना हुई थी, उसे सुरक्षा खतरे की सूचना मिलते ही प्रोटोकॉल के तहत चेन्नई डायवर्ट किया गया। एयरलाइन ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया।

यात्रियों में हड़कंप

बम की सूचना मिलने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि यात्रियों की सुविधा का ध्यान कंपनी की ओर से रखा गया। वहीं फुकेत एयरपोर्ट पर रात का कर्फ्यू होने की वजह से उड़ान में और देरी हुई। इस दौरान यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए कंपनी ने खाने-पीने की व्यवस्था की और लगातार अपडेट साझा किए। एयरलाइन ने दोहराया कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हाल के दिनों में कई घटनाएं

14 सितंबर को इंडिगो की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट 6E-2111 में टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान को तुरंत बे पर लाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। बाद में दूसरे विमान से यात्रा पूरी कराई गई। इसी तरह, दिल्ली एयरपोर्ट से काठमांडू जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट SG41 भी तकनीकी दिक्कत के कारण घंटों विलंबित रही। यात्रियों का आरोप था कि विमान के अंदर एसी काम नहीं कर रहा था और उन्हें बिना जानकारी दिए लंबे समय तक बैठाए रखा गया।

NSIT
Nsmch