LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दो अपराधी: गरुड़ टीम ने दबोचा, पिस्टल और दो मोबाइल बरामद

वैशाली पुलिस की नव गठित गरुड़ टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गरुड़ टीम ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है......

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दो अपराधी: गरुड़ ट
हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले के हाजीपुर शहर में आपराधिक वारदातों पर नकेल कसने के लिए गठित विशेष गरुड़ टीम और मोटरसाइकिल गश्ती दल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने स्टेशन रोड स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी कर हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े दो शातिर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

भागने की कोशिश के दौरान पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, हाजीपुर शहर में अपराध नियंत्रण के लिए गरुड़ टीम और मोटरसाइकिल गश्ती दल क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेशनल पेट्रोल पंप के पास दो संदिग्ध व्यक्ति हथियार से लैस होकर किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस बल को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें टीम ने खदेड़कर दबोच लिया।

तलाशी में पिस्टल और मोबाइल बरामद

पकड़े गए दोनों अपराधियों की मौके पर ही तलाशी ली गई, जिसके बाद उनके पास से एक देसी पिस्टल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में वहां पहुंचे थे। पुलिस अब दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे पूर्व में किन-किन घटनाओं में शामिल रहे हैं।

आपराधिक नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और उनके संभावित आपराधिक नेटवर्क, हथियार के स्रोत तथा शहर में उनके अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद मोबाइल फोन के माध्यम से वे किन लोगों के संपर्क में थे।

NSIT
Nsmch

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गरुड़ टीम की सक्रियता

वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा द्वारा हाजीपुर शहर में अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए गरुड़ टीम का गठन किया गया है। गरुड़ टीम की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिले में गश्ती व्यवस्था मजबूत हुई है। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी से जहां अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है, वहीं आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

रिषभ की रिपोर्ट