LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Nepal protest - नेपाल में हालात हुए बेकाबू, संसद में घुसे जेन-जी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से 20 की मौत, कई घायल

Nepal protest - नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध ने यहां के युवाओं को गुस्से में ला दिया है और उन्होंने ओली सरकार के खिलाफ बगावत शुरू कर दी है।

Nepal protest - नेपाल में हालात हुए बेकाबू, संसद  में घुसे ज

Desk  - नेपाल में ओली सरकार द्वारा यूट्यूब सहित सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाए प्रतिबंधों के विरोध में "जेन-जी" (Gen-Z) पीढ़ी के युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार को राजधानी काठमांडू सहित देश के कई शहरों में हजारों की संख्या में युवा सड़कों पर उतर आए और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यह विरोध प्रदर्शन तब और उग्र हो गया जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर न्यू बानेश्वर स्थित संघीय संसद परिसर में घुस गए। इस दौरान, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी झड़प हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। पुलिस की गोलीबारी में 20 प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। जिसके  बाद अब बताया जा रहा है कि नेपाल के गृह मंत्री ने इस्तीफा  दे दिया है।

26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध

यह विरोध प्रदर्शन नेपाल सरकार के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार ने उन प्लेटफॉर्म्स को बंद कर दिया है जिन्होंने पंजीकरण के लिए दी गई समय-सीमा का पालन नहीं किया। प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक, एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल हैं। युवाओं का मानना है कि यह कदम उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है।

अराजकता और कर्फ्यू

प्रदर्शन के चलते काठमांडू में भारी अराजकता का माहौल है। पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेपाली सेना को भी तैनात किया गया है। 

NSIT
Nsmch

तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है। फिलहाल, मौके पर तनाव बना हुआ है और पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।