LATEST NEWS

  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार राय ने दिया समर्थन
  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार

  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत, कहा उद्यमिता और  रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत,

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

कोलकाता में आयोजित श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का हुआ समापन, मंत्री मंगल पांडेय सहित कई गणमान्य लोगों ने किया शिरकत

KOLKATA NEWS : कोलकाता बड़ा बाजार के पास आयोजित श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पूर्णाहुति समारोह आयोजित किया गया. तीन दिवसीय महायज्ञ के पूर्णाहुति में बिहार सरकार के मंत्री मंगल पाण्डेय शामिल हुए......पढ़िए आगे

कोलकाता में आयोजित श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का ह
महायज्ञ का समापन- फोटो : SOCIAL MEDIA

KOLKATA : कोलकाता बड़ा बाजार के नजदीक बिनानी भवन में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पूर्णाहुति समारोह आयोजित किया गया। तीन दिवसीय महायज्ञ के पूर्णाहुति में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शामिल हुए। बता दें की मंगल पांडेय पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी भी हैं। वहीँ पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन भी महायज्ञ में पहुंचे।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने महायज्ञ का आयोजन किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा की सनातन का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। रोहित ने कहा की जो सनातन के ख़िलाफ़ जो कोई भी बोलेगा उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। वहीँ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म शाश्वत है। माता ललिता से भारत के उत्थान हेतु माँ से हम प्रार्थना कर रहे हैं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा की लोक कल्याण के ध्येय से आयोजित महायज्ञ का आशीर्वाद पूरे देश के लोगों को मिले। यही माँ ललिता से प्रार्थना है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह ने उत्तर,दक्षिण,पूरब और पश्चिम को एक कर दिया है। हुसैन ने कहा की राष्ट्र निर्माण में कुमकुमार्चन महायज्ञ की भी भूमिका होगी। हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।