LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

UP NEWS - शराब के साथ कलेजी का स्वाद लेना जान पर पड़ा भारी, गले में फंसने से युवक की हुई मौत

UP NEWS - दोस्तों के साथ पार्टी करने के दौरान एक युवक ने शराब पीने के बाद कलेजी खा लिया, जो कि उसके गले में अटक गया। जिसके बाद युवक को जबतक अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई।

UP NEWS - शराब के साथ कलेजी का स्वाद लेना जान पर पड़ा भारी,

N4N DESK - शराब के साथ चिकन की कलेजी खाना युवक को भारी पड़ गया, जब गले में फंसने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना यूपी के फतेहपुर की बताई जा रही है। मृत युवक की पहचान 40 वर्षीय दिनेश पासवान पुत्र रामसजीवन के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है।  जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शराब पीने के बाद खा लिया कच्चा कलेजी

मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के चितौली का है। जहां रामसजीवन शनिवार शाम पूर्वी बाईपास स्थित एक ठेके पर कुछ साथियों संग शराब पीने पहुंचा था। जानकारी के अनुसार युवक ने साथियों संग मिलकर ठेके से शराब खरीदी। शराब पीने के बाद युवक पास में ही मौजूद एक चिकन की दुकान पर पहुंचा और वहां चिकन की कच्ची कलेजी की खा गया। कलेजी युवक के गले में अटक गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

युवक की हालत बिगड़ने पर उसके साथी उसको लेकर राजपूतनगर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी फिर फरार हो गए। आनन-फानन में परिजन युवक को अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। 

जमीन बेचकर मिली रकम से दी थी पार्टी

मृतका की पत्नी राजरानी ने बताया कि मृतक पति ने एक जमीन बेची थी, जिससे मिली रकम को लेकर साथियों संग शराब पीने पहुंचा था। मृतका की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

NSIT
Nsmch