LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Asia cup hockey 2025: हॉकी एशिया कप 2025 में भारत का शानदार आगाज!हरमनप्रीत की हैट्रिक से चीन 4-3 से किया पराजित

Asia cup hockey 2025: बिहार के राजगीर में शुरू हुए हॉकी एशिया कप 2025 के पहले मैच में भारत ने चीन को 4-3 से हराया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाकर शानदार जीत दिलाई।

Asia cup hockey 2025
हॉकी एशिया कप 2025- फोटो : SOCIAL MEDIA

Asia cup hockey 2025: बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 का शानदार आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रॉफी का अनावरण किया। टूर्नामेंट के पहले ही दिन भारतीय हॉकी टीम ने अपने जोश और कौशल का प्रदर्शन करते हुए चीन को 4-3 से हराया।

इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह चमकते सितारे साबित हुए और उन्होंने हैट्रिक (3 गोल) दागकर भारत को जीत दिलाई। उनके अलावा जुगराज सिंह ने भी एक गोल किया। चीन की तरफ से चेन बेनहाई, गाओ जियेशेंग और डू शिहाओ ने गोल दागे।

Diarch GO

पहले क्वार्टर का खेल चीन की शुरुआती बढ़त

मैच की शुरुआत में भारत ने आक्रामक मूड दिखाया और एक गोल किया, लेकिन थर्ड अंपायर ने उसे फाउल करार दिया।इसके बाद चीन ने मौका भुनाया और डू शिहाओ ने ड्रैग फ्लिक पर गोल दागकर स्कोर 1-0 कर दिया।भारत पहले क्वार्टर में पिछड़ गया।

दूसरे क्वार्टर का खेल भारत की दमदार वापसी

दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह ने लगातार दो गोल दागे।हाफ टाइम तक भारत ने स्कोर 2-1 से अपने पक्ष में कर लिया।

NSIT
Nsmch

तीसरे क्वार्टर का खेलमें कड़ा संघर्ष

तीसरे क्वार्टर में खेल और रोमांचक हो गया।हरमनप्रीत ने एक और ड्रैग फ्लिक पर गोल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया, लेकिन चीन ने जोरदार वापसी की और चेन बेनहाई व गाओ जियेशेंग के गोल से स्कोर 3-3 कर दिया।

चौथे क्वार्टर का खेल हरमनप्रीत की हैट्रिक और जीत

निर्णायक चौथे क्वार्टर में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और शानदार ड्रैग फ्लिक पर गोल किया।यह उनका तीसरा गोल था, जिससे उन्होंने हैट्रिक पूरी की।स्कोर 4-3 हो गया और भारतीय डिफेंस ने चीन के लगातार काउंटर अटैक रोककर जीत सुनिश्चित की।

पूल की स्थिति

पूल A: भारत, चीन, जापान, कजाखस्तान

पूल B: दक्षिण कोरिया (5 बार की चैंपियन), मलयेशिया, बांग्लादेश, चीनी ताइपै

भारत ने जीत के साथ टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की है और अगला मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।