LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

क्या महुआ मोइत्रा की फिर होगी लोकसभा में वापसी? सर्वे से हो गया खुलासा...4 जून का है इंतजार

क्या महुआ मोइत्रा की फिर होगी लोकसभा में वापसी? सर्वे से हो

गिफ्ट और कैश के बदले सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की सदस्यता से बर्खास्त तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा फिर से लोकसभा में पहुंचेंगीं? सर्वे से खुलासा हुआ है. बांग्लादेश की सीमा से सटी कृष्णानगर लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल सबसे हॉट  लोकसभा सीटों में से एक है. इस सीट से तृणमूल कांग्रेस ने  लोकसभा से निलंबित सांसद महुआ मोइत्रा को फिर से प्रत्याशी बनाया था.

 प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है और दावा किया है कि महुआ मोइत्रा फिर से चुनाव में जीत हासिल कर लोकसभा जाएंगी. भाजपा ने  महुआ मोइत्रा के खिलाफ राजमाता अमृता राय को मैदान में उतारा तो माकपा ने एसएम सादी को टिकट थमाया था.मतदान खत्म हो चुका है. परिणाम की बेसब्री से प्रतीक्षा है. 

सांसद पद से निलंबित किए जाने के बाद महुआ मोइत्रा ने वादा किया था कि वह फिर से लोकसभा में लौट कर आएंगी. महुआ मोइत्रा के वादे के अनुरूप तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने फिर से उन्हें नदिया जिले के कृष्णानगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. 

एग्जिट पोल का अनुमान है कि महुआ मोइत्रा की फिर से लोकसभा में वापसी हो रही है. सर्वे में दावा किया गया है कि वह फिर से इस सीट से निर्वाचित हो सकती हैं, हालांकि लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को घोषित होगा. चुनाव परिणाम से यह साफ होगा कि क्या महुआ मोइत्रा विजयी होती है या फिर उन्हें पराजय का सामना करना पड़ेगा.

NSIT
Nsmch