LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

कभी राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की इस एक्टर ने की थी मांग, अब कहा - गलती हो गई, मैं श्रीराम के लिए खड़ा नहीं हुआ

कभी राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की इस एक्टर ने की थी मांग

DESK : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख नजदीक आ रही है, देश में श्रीराम भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं,जो कभी राम मंदिर के निर्माण के बड़े विरोधी थे। राम मंदिर का विरोध करनेवालों में ऐसा ही एक नाम एक्टर रणवीर शौरी का है। जो राम मंदिर की जगह अस्पताल या स्मारक का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। लेकिन, समय के साथ रणवीर शौरी की सोच भी बदल गई है। अब उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का समर्थन किया है, बल्कि विरोध करने के लिए माफी भी मांगी है।

कहा - मुझे शर्म आती है, मैं मर्यादा पुरुषोत्तम के लिए खड़ा नहीं हुआ

एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं उन कई हिंदुओं में से एक था, जो अयोध्या में राम मंदिर की बलि देने को तैयार थे और चाहते थे कि उसकी जगह पर वहां या तो कोई स्मारक या अस्पताल बनाया जाए, जिससे हम समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे इस संघर्ष को समाप्त कर सकें। आज मुझे शर्म आती है कि मैं शांति की वेदी पर धर्म और धार्मिकता की बलि देने को तैयार था। मुझे शर्म आती है कि मैं मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम और उनके मूल्यों के लिए खड़ा नहीं हुआ।'

श्रीराम से मांगी माफी

रणवीर शौरी ने आगे राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी लड़ने वालों को बधाई देते हुए लिखा, 'सत्य और न्याय के लिए यह लंबी और मुश्किल लड़ाई लड़ने वाले सभी लोगों को मैं बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। मैं भगवान राम से माफी मांगता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह भविष्य के लिए सद्बुद्धि दें। मैं प्रार्थना करता हूं कि धर्म हमारी इस महान भूमि पर अनंत काल तक कायम रहे और अपने साथ सभी भारतीयों के लिए स्थायी शांति और समृद्धि लाए। जय श्री राम।'

बता दें, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह से पहले 15 जनवरी को गर्भ गृह में राम लला की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तकरीबन 8 हजार लोगों को आमंत्रण मिला है, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री से 7 और बॉलीवुड से 12 बड़ी हस्तियां शामिल हैं। 

NSIT
Nsmch