LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

बिहार में झमाझम, पटना समेत कई जिलों में झूम कर बरसा मॉनसून, बारिश के लिए इन जिलों के लोग रहें तैयार

बिहार में झमाझम, पटना समेत कई जिलों में झूम कर बरसा मॉनसून,

पटना- बिहार में झमाझम बारिश हो रही है. लोगों को उमस से राहत मिली है.  मौसम काफी सुहाना हो गया है. बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम रूमानी हो गया है इसके साथ हीं कई जगहों पर बारिश आफत भी बन गई है. नदियों का जल स्तर बढ़ने से लोग बाढ़ की आहट से सहमे हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पटना से लेकर राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए सात जिलों पश्चिम चंपारण ,गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, कटिहार और भागलपुर के लिए  भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 

मौसम विबाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून अगस्त में यह पूरी तरह से मेहरबान है. बारिश से सूबे के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान पटना समेत सूबे के ज्यादातर जिलों में  झमाझम वर्षा के कारण जल जमाव की स्थिति बनी रही. 

मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान बढ़ने लगेगा.पटना सूबे के कई जिलों में अगले सात दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की व भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है. बुधवार को पटना सहित अन्य भागों में हल्की वर्षा, जबकि पांच जिलों के गोपालगंज, सिवान, बक्सर, कैमूर व रोहतास में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

वहीं  बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण दक्षिण और मध्य बिहार की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जिसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. 

NSIT
Nsmch