LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

बिहार में झमाझम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, झील बन गई पटना की सड़कें, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर

बिहार में झमाझम, इन  जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, झील बन ग

पटना -जिला में गुरुवार से ही झमाझम बारिश हो रही है. लोगों को उमस से राहत मिली है.  मौसम काफी सुहाना हो गया है. बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम रूमानी हो गया है इसके साथ हीं कई जगहों पर बारिश आफत भी बन गई है. नदियों का जल स्तर बढ़ने से लोग बाढ़ की आहट से सहमे हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से पूरे राज्य में मॉनसून और अधिक सक्रिय हो गया है. यह सोमवार तक बना रहेगा. साथ हीं मौसम विभाग ने बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. बिहार के कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना समेत पूर्णिया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, किशनगंज, अररिया और जमुई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार,मानसून की अक्षीय रेखा गंगानगर, रोहतक, आगरा, रांची से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है. कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और बक्सर में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.  उत्तर बिहार में भी कई जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर पश्चिम इलाके के सारण, सिवान, पूर्वी चंपारण में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों और उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी है.

वहीं  बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण दक्षिण और मध्य बिहार की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जिसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. अचानक आई बाढ़ के कारण नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड के मंडाछ और नवगढ़, हिलसा प्रखंड के सोहरापुल के पास धुरी विगहा और गोसाईपुर, करायपरसुराय प्रखंड के मुसाढ़ी व अकबरपुर  में कटाव हो गया है.

पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. गंगा का पानी खतरे के निशान से ऊपर हो गया है. गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, पटना के NIT घाट पर शनिवार और रविवार को होने वाली गंगा आरती स्थगित कर दी गई है. गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए चिंता का सबब बन गया है.    

NSIT
Nsmch

हालांकि, लगातार बारिश होने के चलते कई मुहल्लों में जलजमाव भी हुआ है. जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.राजधानी के खजांची रोज, गंगा पथ गोलंबर, पीएमसीएच के सामने अशोक राजपथ से लेकर हड़ताली रोड पर कहीं-कहीं जमजमाव है. कंकड़बाग के भी कई मुहल्लों में पानी भर गया है. खास कर उन इलाकों में जहां की सड़कें टूटी-फूटी है. इस कारण सड़कों पर पानी जमा है. लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

बिहार के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग केंद्र के अनुसार पटना, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, भोजपुर बक्सर समेत कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.  इन इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात का भी खतरा है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि लोगों से अपील है कि वह सतर्क और सावधान रहें. अगर आप खुल आसमान में हैं तो जल्दी किसी पक्के मकान में शरण लें. ऊंचे स्थान, पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों के पास बिल्कुल न जाएं. मौसम सामान्य होने के बाद ही किसान अपने खेत में जाएं.  

पश्चिम और पूर्व चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के अनेक इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में 11 लोगों की मौत हो गई है. नवादा में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है है.