LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

अनंत सिंह के घर मिली एके 47 और रूपेश हत्याकांड में आरोपियों के बरी होने पर डीजीपी आलोक राज ने दिया बड़ा बयान, हो सकती है पुलिस पर कार्रवाई

अनंत सिंह के घर मिली एके 47 और रूपेश हत्याकांड में आरोपियों

PATNA : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के घर मिली एके47 रायफल और इंडिगो के बिहार इंचार्ज रुपेश सिंह हत्याकांड में आरोपियों के बरी होने के बाद जिस तरह से पटना पुलिस के काम पर दाग लगा है। उसको लेकर अब डीजीपी आलोक राज ने बड़ा बयान दिया है। आज डीजीपी ने मीडिया के सामने अपनी पहली प्रेस वार्ता में साफ कहा कि कोर्ट का जो भी आदेश आया है। हम उसका सम्मान करते हैं। जहां तक इन केसों में पुलिस की भूमिका पर उठे सवालों की बात तो इस इस बिंदु पर विधि परामर्श के बाद ही विचार किया जाएगा। 

 बढ़ते अपराध पर डीजीपी ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश जारी कर दिया गया है. उन्हें निर्देश दिया गया है उनके कामों की समीक्षा भी होगी.  पुलिस का निरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है पहले भी चलाया गया है.  अपराध रोकने के लिए समय सीमा के अंदर सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है.

नए कानून को लेकर डीजीपी ने कहा कि इसको लेकर दो बार प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें सभी जिलों में पुलिस पदाधिकारियों को कानून की बारिकियों से अवगत कराया गया है।

डीजीपी आलोक राज का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि क्योंकि जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने इस मामले में तत्कालीन एसपी लिपि सिंह पर उन्हें झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया था। अनंत सिंह ने कहा था कि लिपि सिंह ने जदयू के एक पूर्व नेता के इशारे पर यह काम किया था।

NSIT
Nsmch