LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित

Bihar News :पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले में लंबे समय से फरार चल रहे 125 वांछित अपराधियों पर कुल 6 लाख 54 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है......पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसप
अपराधियों पर शिकंजा - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे 125 वांछित अपराधियों पर पुलिस ने कुल 6 लाख 54 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। इन अपराधियों पर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, शराब और स्पिरिट तस्करी समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का आरोप है। एसपी की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि इनामी अपराधियों की सूची में केवल परंपरागत आपराधिक मामलों के आरोपी ही नहीं, बल्कि स्पिरिट माफिया, ड्रग्स माफिया, खाद तस्कर, सरकारी राशि का गबन करने वाले, न्यायिक हिरासत से फरार आरोपी और जातीय एवं धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोपी भी शामिल हैं।

अपराधियों पर आरोप 

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्पाद अधिनियम के 32, हत्या के 19, आर्म्स एक्ट के 15, लूट के 14 और एनडीपीएस के 10 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा हत्या के प्रयास के 6, अपहरण के 5, स्पिरिट तस्करी के 4, बलात्कार के 4, दहेज हत्या के 4, डकैती के 3, चोरी के 2 और सरकारी राशि के गबन के 2 आरोपियों को भी इनामी सूची में रखा गया है। वहीं गृहभेदन, खाद तस्करी, न्यायिक हिरासत से फरार होने, रंगदारी और जातीय एवं धार्मिक उन्माद फैलाने के एक-एक आरोपी पर भी इनाम घोषित किया गया है।

सात दिनों का अल्टीमेटम, नहीं तो कुर्क होगी संपत्ति

एसपी स्वर्ण प्रभात ने फरार अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे सात दिनों के भीतर संबंधित न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दें। निर्धारित समय सीमा के भीतर सरेंडर नहीं करने वाले आरोपियों के खिलाफ उनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पहले से ही फरार अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर रही है। अब इनाम घोषित कर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबाव और बढ़ा दिया है।

सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय

एसपी ने आम लोगों से भी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि किसी भी वांछित अपराधी के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक का मोबाइल नंबर 90318 27100 जारी किया गया है। पुलिस का यह कदम जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ तेज करने और संगठित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट