LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम

Bihar Road Accident:तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक नीरज कुमार की दर्दनाक मौत हो गई.....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की
रफ्तार का कहर- फोटो : MANOJ

Gaya:  जिले के आमस थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। कुडाशिन गांव स्थित आनंद रिसॉर्ट के समीप तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक नीरज कुमार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि बस का पिछला पहिया नीरज के ऊपर से गुजर गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नीरज कुमार आमस थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव निवासी वशिष्ठ यादव के पुत्र थे। बताया जाता है कि नीरज अपने साथी विवेक कुमार के साथ बाइक से शेरघाटी बाजार खरीदारी करने गए थे। बाजार से आवश्यक सामान लेकर दोनों युवक वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुडाशिन गांव के पास आनंद रिसॉर्ट के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। इसी दौरान बस का पिछला पहिया नीरज कुमार के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सड़क पर पड़े दोनों युवकों को देखकर स्थानीय लोग सहम उठे।

घटना के बाद राहगीर बिट्टू सिंह ने तत्परता और इंसानियत का परिचय देते हुए घायल युवकों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने अपनी गाड़ी से दोनों को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद 23 वर्षीय नीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल विवेक कुमार का उपचार किया गया। हादसे की खबर से अस्पताल परिसर में भी परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई।हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए स्कूल बस और उसके चालक को पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर आमस थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

नीरज कुमार की असामयिक मौत से हरिदासपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का करुण विलाप हर किसी की आंखें नम कर रहा है। महज 23 वर्ष की उम्र में नीरज की दर्दनाक मौत ने परिवार के सपनों को बिखेर दिया। गांव के लोग भी इस हृदयविदारक हादसे से गमगीन हैं। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार