LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Parliament session : 'गली-गली में शोर है, मोदी-अडाणी चोर हैं', विपक्षी सांसदों ने संसद में काली जैकेट पहनकर जताया विरोध, सदन स्थगित

विपक्षी सांसद काली जैकेट पहनकर संसद पहुंचे और गली-गली में शोर है, मोदी-अडाणी चोर हैं के नारे लगाए. काली जैकेट पहनकर आए विपक्षी सांसदों ने पहले संसद परिसर में जोरदार नारेबाजी की. उसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही जमकर हंगामा किया.

Parliament session
Parliament session- फोटो : news4nation

Parliament session  : संसद के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को एक बार फिर विपक्षी दलों के सांसदों ने अडानी मुद्दे पर जमकर हंगामा किया.  विपक्षी सांसद काली जैकेट पहनकर संसद पहुंचे और गली-गली में शोर है, मोदी-अडाणी चोर हैं के नारे लगाए. काली जैकेट पहनकर आए विपक्षी सांसदों ने पहले संसद परिसर में जोरदार नारेबाजी की. उसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही जमकर हंगामा किया. इस कारण आठवें दिन भी सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. 


वहीं विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते 'स्कूल देखो- अडाणी', 'सड़कें देखो- अडाणी', 'ऊपर देखो- अडाणी, नीचे देखो- अडाणी' के नारे लगाए. विपक्षी सदस्यों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी प्रदर्शन में शामिल रहे. मोदी-अडानी एक हैं के नाते लगते हुए विपक्षी सांसद लगातार सदन में हंगामा कर रहे हैं. साथ ही केंद्र सरकार पर अडानी पर विशेष मेहरबानी दिखाने के कथित आरोप लगाए जा रहे हैं. 

Diarch GO


हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी. वहीं राज्यसभा में भी कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. विपक्षी सांसदों ने अडानी मुद्दे पर अपने विरोध का प्रतीक काली जैकेट पहना और संसद परिसर में प्रदर्शन किया.


NSIT
Nsmch